{"_id":"60e9ee5c8ebc3ebb653dd313","slug":"youth-killed-by-crushing-head-body-thrown-in-ditch-badaun-news-bly452707043","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर कुचलकर युवक की हत्या, खाई में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर कुचलकर युवक की हत्या, खाई में फेंका शव
विज्ञापन
उघैती (बदायूं)। थाना क्षेत्र में एक युवक की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। उसका शव सहसवान-बिसौली रोड किनारे बालाकिशनपुर गांव के नजदीक खाई में फेंक दिया गया। उसके गले में एक अंगोछा भी बंधा मिला है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उसका गला कसा गया होगा। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हुई है। उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
शनिवार शाम पांच बजे सहसवान-बिसौली रोड पर बालाकिशनपुर गांव के पास कुछ स्थानीय लोग गुजर रहे थे। तभी उन्होंने सड़क पर खून पड़ा देखा। वहां किसी वाहन के पहियों के निशान भी बने थे। जब उन्होंने आसपास देखा, तो खाई में एक युवक का शव पड़ा मिला। उनकी सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। तब तक तमाम लोगों की भीड़ लग गई। इसके कुछ देर बाद सीओ बिल्सी अनिरूद्ध सिंह भी पहुंच गए। पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए आसपास के तमाम लोगों से जानकारी ली लेकिन कोई युवक की पहचान नहीं कर सका। लोग मान रहे हैं कि युवक की हत्या करके उसके शव को खाई में फेंका गया है। युवक अंडरवियर-बनियान पहने है। उसका सिर कुचला हुआ है। जो बनियान पहने है उसी से चेहरा ढका हुआ है। उसके गले में एक अंगोछा भी बंधा मिला है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि पहले युवक का गला कसा गया होगा। बाद में उसका सिर कुचल दिया गया। अभी उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। इससे पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। उसके बारे में आसपास के थानों में सूचना दे दी गई है। पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी है।
...तो कहीं से लाकर डाला गया शव
- मौके पर मिले खून और घसीटने के निशान पर गौर करें तो माना जा रहा है कि युवक का शव कहीं दूसरे स्थान से लाकर डाला गया है। उसका शव किसी वाहन से लाया गया होगा। यहां पर गाड़ी साइड में लगाकर शव उतारा गया और खसीटकर खाई में फेंक दिया गया। सड़क पर गाड़ी के टायरों के निशान भी मौजूद हैं। उससे लग रहा है कि शायर किसी कार से शव लाया गया था।
विज्ञापन
सहसवान-बिसौली रोड पर उघैती थाना क्षेत्र में एक युवक की लाश पड़ी मिली है। उसकी मौत कैसे हुई। अभी ये कहना मुश्किल है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत कैसे हुई, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। उसकी शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।- संकल्प शर्मा, एसएसपी