{"_id":"6a3453b67a980701930761e4","slug":"youth-from-mujariya-shot-dead-in-delhi-badaun-news-c-123-1-bdn1038-166471-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दिल्ली में मुजरिया के युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दिल्ली में मुजरिया के युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
ह्दयेश का फाइल फोटो
- फोटो : धर्मेंद्र त्यागी
बदायूं। मुजरिया के गांव परमू निवासी ह्दयेश की दिल्ली के संगम विहार थाना क्षेत्र में रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक हृदयेश संगम विहार में रहकर मलबा ढुलाई का कार्य करता था। बुधवार तड़के करीब पांच वहां पार्किंग से गाड़ी निकालने के दौरान गोली मारी गई। दिल्ली में ही संगम विहार थाना पुलिस ने हत्या में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
रिपोर्ट के अनुसार, हृदयेश पुत्र सत्यपाल जब वह पार्किंग से अपनी गाड़ी निकाल रहा था, तभी घात लगाए बैठे चार लोगों ने हृदयेश पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां लगने से हृदयेश की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी वारदात कर भाग गए। सूचना पर संगम विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात की जांच की। पुलिस ने आसपास के सीसी कैमरे खंगाले और अपराधियों को तलाशने की कोशिश शुरु की। इसके बाद पुलिस ने छानबीन करके चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
परिजनों ने इंद्रजीत, नितिन पुत्रगण रामबहादुर और हिमांशु और धर्मेंद्र पर हत्या का आरोप लगाया है। इन्हीं के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। दिल्ली स्थित एम्स में पोस्टमॉर्टम कराया गया। इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा। दिल्ली से बुधवार देर रात शव गांव परमू पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने रात भर गांव में तैनात रही। हृदयेश का बृहस्पतिवार को कछला घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। संवाद
विज्ञापन
-- -
दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश है। हृदयेश की हत्या करने वाले परिवार के ही हैं। दिल्ली पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात कर निगरानी की जा रही है। -अशोक कुमार सिंह, सीओ सहसवान

ह्दयेश का फाइल फोटो- फोटो : धर्मेंद्र त्यागी