{"_id":"653637d9caa3a6e54a09fdf5","slug":"youth-dies-wto-injured-as-tractor-collides-with-tempo-in-budaun-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सवारियों से भरे टेंपो से टकराया ट्रैक्टर, युवक की मौत, दो लोग गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सवारियों से भरे टेंपो से टकराया ट्रैक्टर, युवक की मौत, दो लोग गंभीर घायल
Mon, 23 Oct 2023 02:38 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 23 Oct 2023 02:38 PM IST
सार
बदायूं के फैजगंज बेहटा में बिसौली-आसफपुर रोड पर गहोरा गांव के नजदीक रविवार रात हादसा हो गया। यहां ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से टेंपो में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में रविवार रात टेंपो और ट्रैक्टर ट्रॉली की जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें 18 वर्षीय विजयपाल पुत्र जगतपाल प्रजापति की मौत हो गई, टेंपो में सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही विजयपाल के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि विजय पाल रविवार को बिसौली कस्बा गया था। वह देर रात टेंपो में सवार होकर घर लौट रहा था, तभी रास्ते में टेंपो गहोरा गांव के नजदीक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया। हादसे में विजय पाल की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Chandra Grahan 2023: 28 अक्तूबर को शरद पूर्णिमा पर लगेगा साल का अंतिम चंद्रग्रहण, सूतक काल में न करें ये काम
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने विजयपाल का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।