फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youth dies after high-tension line falls several others in Budaun

बदायूं में बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से युवक की मौत, युवती समेत कई झुलसे

Thu, 18 Jun 2026 11:17 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 18 Jun 2026 11:17 AM IST
सार

बदायूं जिले के खानपुर दयागांव में बृहस्पतिवार सुबह हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से किसान की मौत हो गई। उसकी भतीजी झुलस गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Youth dies after high-tension line falls several others in Budaun
मृतक सुनील कुमार का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के ब्लॉक समरेर के गांव खानपुर दया में बृहस्पतिवार की सुबह हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से बड़ी घटना हो गई। टूटा तार मक्का के खेत के पास फेंसिंग पर गिर गया, उसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। तार टूटने के दौरान चिंगारी निकलने पर खेत में मक्का तोड़ रहे किसानों ने बचने के लिए खेत से निकलने का प्रयास किया, लेकिन जहां तार गिरा था, वे उसी तरफ गए। जैसे ही किसान सुनील 32 वर्ष ने फेंसिंग तार ऊपर उठाया, वैसे ही करंट ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और उनकी मौत हो गई। इस दौरान उनकी भतीजी स्वरा उर्फ अपेक्षा (14 वर्ष) करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। अपेक्षा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


खानपुर दया गांव निवासी सुनील अपनी भतीजी अपेक्षा पुत्री स्वर्ण सिंह व गांव के ही चरण सिंह, मोरपाल और शिवा के साथ सुबह सात बजे खेत में मक्का की फसल तोड़ रहे थे। तभी खेत के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन के तारों से तेज आवाज के साथ चिंगारी निकलने लगी। यह देखकर खेत में काम कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। कुछ ही देर में तार टूट कर पड़ोस के खाली खेत की फेंसिंग पर गिर गया। घबराए सुनील और अपेक्षा भागे लेकिन वे उसी ओर से गए जहां तार टूटकर गिरा हुआ था। 
विज्ञापन


खेत में लगा तार पकड़ते ही लगा करंट 
उन्होंने धुआं निकलते तार को देखा तो बचने के लिए फसल की सुरक्षा को लगाए गए लोहे के कंटीले तार को उठाकर उसके नीचे से निकलने का प्रयास किया लेकिन ये तार बिजली के टूटे तार से छू रहा था। इससे वह करंट से चिपक गए। सुनील के बराबर में ही अपेक्षा भी करंट की चपेट में आ गई और बुरी तरह से झुलस गई। करंट इतना तीव्र था कि जमीन पर जहां तार गिरा था, उस जगह की घास भी जल गई। गांव वालों ने फोन से एसडीएम और बिजली के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी, तब कहीं करीब 10 मिनट बाद विद्युत आपूर्ति बंद हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली सप्लाई बंद होने के बाद सुनील और अपेक्षा को गांव वालों ने उठाया। सुनील की मौके पर मौत हो गई थी। अपेक्षा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दातागंज लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए बदायूं रेफर कर दिया गया। इस घटना से पूरा गांव सहम गया गया है।

छह माह पूर्व भी टूटी थी जर्जर लाइन, झुलसा था एक युवक
दातागंज के खानपुर दया गांव के निकट से गुजर रही हाईटेंशन लाइन बेहद जर्जर स्थिति में हैं। लाइन के तार ढीले काफी नीचे तक लटके हुए हैं। गांव के छत्रपाल सिंह ने बताया कि अक्सर मामूली हवा में टकराकर टूट जाते हैं। गांव वालों ने बताया कि छह माह पूर्व भी इस लाइन से तार टूट कर गिरे थे। इनसे विनोद का पुत्र दीपांशु झुलस गया था। इससे पूर्व टूटे हुए तारों में उलझकर दो सांडों और एक दर्जन कुत्तों की मौत हो चुकी है। 

गांव वाले विद्युत निगम को कई बार लिखित और मौखिक शिकायत कर चुके हैं। बावजूद इसके कोई सुनवाई नहीं हई। इसी का नतीजा है कि आज किसान सुनील की मौत हो गई और उनकी भतीजी अपेक्षा मौत और जीवन के बीच संघर्ष कर रही है। विद्युत निगम के खिलाफ पूरे गांव में आक्रोश है।

ग्रामीणों ने काटा हंगामा, शर्तों के बाद ही उठने दिया किसान का शव
हाई टेंशन लाइन के टूटकर गिरने से हुए हादसे के बाद ग्रामीण बेहद आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने दोषी विद्युत अधिकारी-कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों को सुनील के शव को उठाने नहीं दिया। काफी देर तक ग्रामीणों ने हंगामा काटा। 

बाद में तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला के काफी समझाने और आठ दिनों में मुआवजा राशि दिलवाए जाने की शर्त पर शव को उठने दिया । गांव वालों ने तहसीलदार से यह भी आश्वासन ले लिया कि दोषी विद्युत कर्मियों के खिलाफ करवाई की जाए। इसके बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए उठाने दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed