{"_id":"6ae3a590e2408d70570d6273","slug":"youth-dies-after-coming-under-the-wheels-while-attempting-to-board-a-moving-tractor-badaun-news-c-123-1-bdn1038-176551-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: चलते ट्रैक्टर पर चढ़ते समय पहिये की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: चलते ट्रैक्टर पर चढ़ते समय पहिये की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
बदायूं। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव वाजिदपुर में चलते ट्रैक्टर पर चढ़ने की कोशिश के दौरान युवक की पहिये की चपेट में आने से मौत हो गई।
गांव वाजिदपुर निवासी सामपाल ने बताया कि उनके भाई अजयपाल (25) पुत्र धर्मपाल बुधवार शाम करीब चार बजे चलते ट्रैक्टर पर चढ़ रहे थे। इसी दौरान वह ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन तत्काल सहसवान के निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। वहां निजी अस्पताल में उपचार के दौरान अजयपाल ने दम तोड़ दिया। उनके तीन छोटी बेटियां हैं। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। ग्राम प्रशासक ने पोस्टमॉर्टम कराने के लिए थाने में प्रार्थना पत्र दिया।
सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम कराने की सूचना थाने पर पहुंची थी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। संवाद