{"_id":"4caa0b99103a133e7f00ba8fdbe50e85","slug":"youth-career-proceeded-information-relating-to-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को दीं कॅरियर से जुड़ी जानकारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को दीं कॅरियर से जुड़ी जानकारियां
badaun
Updated Tue, 17 Mar 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल के तत्वावधान में चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। पारी लाल दुआ परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला में इस आवासीय प्रशिक्षण शिविर में जिले के समस्त विकास खंडों के 35 युवक-युवतियों ने प्रतिभाग किया। उनका कुशल प्रशिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन किया गया।
विज्ञापन
शिविर में आए हुए युवक-युवतियों ने जीवन में कॅरियर से संबंधित अनेक योजनाओें की जानकारी दी। ग्रामीण प्रतिमाओं को सहकारिता क्षेत्र की जानकारी दी गई। वहीं अभिकर्ता और पशुपालन विभाग की योजनाओं के बारे में भी बताया गया। इसके अलावा स्वास्थ्य, योगा आदि के विशेषक पर भी चर्चा कर जानकारी दी। इस मौके पर जिला समन्वयक डॉ. दिनेश यादव, डायट के नरेश सिंह सोलंकी, जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस मनराल, जय सिंह, राहुल कुमार चौबे, बुधपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन