{"_id":"6a5d11d4fad3761c11088ab6","slug":"young-man-takes-his-own-life-by-hanging-himself-from-a-mango-tree-in-a-field-badaun-news-c-123-1-bdn1010-168856-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: युवक ने खेत में आम के पेड़ पर फंदे से लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: युवक ने खेत में आम के पेड़ पर फंदे से लटककर दी जान
विज्ञापन
सौरभ सिंह। फाइल फोटो
उसावां। अग्निवीर भर्ती परीक्षा में असफल होने पर तनाव में चल रहे युवक ने खेत में लगे आम के पेड़ पर फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए मृतक का अटेना गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।
थाना क्षेत्र के ग्राम मिलकिया निवासी राकेश सिंह के पुत्र सौरभ सिंह (20) ने शनिवार रात गांव से बाहर मंदिर के पास खेत में खड़े आम के पेड़ पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
परिजनों ने बताया कि सौरभ सिंह ने पिछले दिनों अग्निवीर भर्ती परीक्षा दी थी। परीक्षा में असफल होने पर वह मानसिक तनाव में रहने लगा था। समझाने के बाद भी वह अवसाद से बाहर नहीं आ पा रहा था। परिजनों के अनुसार, शनिवार रात करीब नौ बजे घर में खाना खाकर चारपाई पर सो गया था।
विज्ञापन
रात करीब 11 बजे चारपाई पर नहीं दिखा तो उसकी तलाश शुरू की। रात्रि साढ़े 12 बजे के करीब गांव से बाहर मंदिर के पास खेत में खड़े आम के पेड़ पर लटकता उसका शव मिला। उसे देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। रात में ही कई लोग मौके पर पहुंच गए। परिजन युवक के शव को पेड़ से उतारकर घर लाए और पुलिस को बिना सूचना दिए रविवार को सुबह अटेना गंगा घाट पर मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।
सौरभ के पिता खेतीबाड़ी करते हैं। छोटा भाई पढ़ाई कर रहा है। सीओ अशेष नाथ सिंह ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई है।
मायके जाने से रोका तो महिला ने फंदे से लटककर दे दी जान
- पुलिस बोली- मायके में कोई कार्यक्रम था, जिसमें सोनवती पति के साथ जाना चाहती थी
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव रसूला में पति से नाराज पत्नी ने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। पुलिस ने मुताबिक, पति ने महिला के साथ मायके जाने से मना कर दिया था, जिसके चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया।
गांव रसूला निवासी प्रदीप की 24 वर्षीय पत्नी सोनवती ने रविवार शाम करीब 3.00 बजे कमरे के कुंडे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त उसका पति घर पर नहीं था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरी जानकारी हासिल की।
पुलिस के अनुसार, मृतका का मायका ग्राम अतरपुर कोतवाली क्षेत्र बिसौली में है। उसके मायके में कोई कार्यक्रम था, जिसमें वह जाना चाहती थी। मगर, पति ने वहां ले जाने से मना कर दिया। इस बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। नाराजगी में सोनवती ने आत्मघाती कदम उठाया। सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता ने आत्महत्या की है। कोई तहरीर नहीं मिली है, विधिक कार्रवाई जारी है।