{"_id":"69fb80c50564553be1078996","slug":"young-man-out-for-a-walk-dies-after-being-struck-by-a-vehicle-badaun-news-c-123-1-bdn1010-163221-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: टहलने निकले युवक की वाहन की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: टहलने निकले युवक की वाहन की टक्कर से मौत
विज्ञापन
धर्मेंद्र। पाइल फोटो
जगत। घर से टहलने निकले एक युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना से युवक के घर में कोहराम मचा हुआ है।
अलापुर थाना क्षेत्र के सखानू में बीती रात धर्मेंद्र (30) पुत्र चंद्रपाल रात्रि में खाना खाकर टहलने निकले थे। इसी दौरान हाईवे पर जगत बाइपास के नजदीक किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और घर में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है। बता दें कि मृतक के तीन छोटे बच्चे हैं। जिनमें एक बेटी और दो बेटे हैं। पिता की असमय मौत से जहां घर में मातम है, वहीं बच्चों का भविष्य भी चिंता का विषय बना हुआ है।
सड़क दुर्घटना में घायल बस संचालक की दिल्ली में मौत
उसहैत। उसहैत के प्राइवेट बस संचालक फजल अहमद की सड़क दुर्घटना में घायल होने के लगभग 22 दिन बाद दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई है।
यह दुर्घटना बीते 14 अप्रैल को उसहैत ककराला सड़क पर हुई थी। एक मोटर रिक्शे ने उन्हें टक्कर मार दी थी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए थे। शुरुआत में उन्हें स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लाभ न मिलने पर उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। लगभग 22 दिन तक चले इलाज के बाद आज, 6 मई को, उनकी मृत्यु हो गई। पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका अंतिम संस्कार पैतृक स्थान उसहैत में किया जाएगा। संवाद
ट्रैक्टर की भिड़ंत में कार चालक गंभीर घायल
बिल्सी। दिधौनी गांव के पास मंगलवार देर रात एक कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर हो गई। भीषण हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ निवासी पुष्पेंद्र पुत्र संत सिंह क्षेत्र के गांव ढंडूमर में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। बताया जा रहा है कि वह अपने परिवार के साथ कार से बिल्सी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दिधौनी गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी कार में टक्कर मार दी। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार की खिड़की तोड़कर चालक पुष्पेंद्र को बाहर निकाला। घायल को तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। संवाद