फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   young man murdered over dispute over pouring soil in plot in Budaun

Budaun News: प्लॉट में मिट्टी डालने के विवाद में युवक की हत्या, आरोपी को भी लगी गोली

Sat, 23 Dec 2023 10:01 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Dec 2023 10:01 AM IST
सार

बदायूं में शुक्रवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसके साथी पर है। प्लॉट में मिट्टी डालने को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। इसी दौरान आरोपी ने तमंचे से उसे गोली मार दी। 

विज्ञापन
young man murdered over dispute over pouring soil in plot in Budaun
एसएसपी ने किया घटनास्थल पर निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में टेलीफोन एक्सचेंज के नजदीक शुक्रवार रात 30 वर्षीय युवक साहिल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने आरोपी विपिन झा को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि उसको भी गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव नगला शर्की निवासी साहिल प्लॉट में मिट्टी डालने का काम करता था। वह शुक्रवार रात टेलीफोन एक्सचेंज के नजदीक एक डॉक्टर के प्लॉट में मिट्टी डलवा रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान उसका साथी विपिन झा मौके पर पहुंचा। दोनों में विवाद हुआ। इसी दौरान विपिन ने तमंचे से साहिल को गोली मार दी। उसे अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने साहिल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed