{"_id":"3ab52bb02e00005a2924a10d1b814a7e","slug":"young-man-killed-in-tractor-trolley-carrying-pilgrims-stoned-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार श्रद्धालुओं पर पथराव में युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार श्रद्धालुओं पर पथराव में युवक की मौत
उझानी (बदायूं)।
Updated Sat, 13 Feb 2016 07:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फीरोजाबाद जिले के पैंड़त को होने वाली जात को निकले बरेली के ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार श्रद्धालुओं पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें एक युवक की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। बताया गया कि ट्रॉली से पिकअप की रगड़ लग गई। इस बात पर पिकअप में बैठे युवकों से ट्रॉली में सवार श्रद्धालुओं से कहासुनी हो गई। युवकों ने फोन कर अपने गांव से बाइकों पर अन्य लोगों को बुला लिया। ओवरटेक कर ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार श्रद्धालुओं को रोक लिया और पथराव कर दिया। सिर में ईंट लगने से युवक विजनेश की मौत हो गई। पथराव के दौरान श्रद्धालुओं ने दो बाइक समेत एक हमलावर को दबोच लिया। उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने पकड़े गए हमलावर समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
घटना शुक्रवार रात करीब 10-11 बजे के बीच की है। बरेली में आंवला और बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के करीब 45 महिला-पुरुष पैंड़त में जात करने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर निकले थे। बदायूं लालपुल के पास पिकअप वाहन ट्रॉली से रगड़ खा गया तो दोनों ओर से कहासुनी होने लगी। श्रद्धालुओं को नहीं पता था कि ये मामूली बात आगे जानलेवा साबित होगी। बताते हैं कि पिकअप सवार लोगों ने कोतवाली क्षेत्र में अपने गांव बरामालदेव फोन कर दिया। वहां से बाइकों से कई युवक बाईपास पर आ धमके। उन्होंने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर पथराव कर दिया। पथराव के दौरान सिर में ईंट लगने से आंवला क्षेत्र के गांव पचधेर निवासी नन्हें सिंह का 21 वर्षीय बेटा विजनेश ट्रॉली पर से गिर पड़ा। वह पीछे से आई पिकअप की चपेट में आ गया। उसकी बदायूं ले जाते वक्त रास्ते में सांसे थम गईं।
विज्ञापन
ट्रॉली में सवार गांव बझेड़ा निवासी रमा (17) पुत्री नरसिंह, राधेश्याम (30) पुत्र भूपसिंह, 50 वर्षीय घासीराम और सीबीगंज के गांव रोटा निवासी राजेश की पत्नी किरन घायल हो गईं। पथराव के दौरान श्रद्धालुओं ने हमलावरों की दो बाइक कब्जे में ले लीं। एक हमलावर को दबोच लिया। पकड़े जाने पर उसने खुद को कोतवाली क्षेत्र के गांव बरामालदेव का पप्पू बताया। पप्पू समेत दोनों बाइकें कोतवाली पुलिस के हवाले कर दी गईं हैं। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने पिकअप वाहन को भी आरोपी पप्पू के गांव से बरामद कर लिया। दरोगा अशोक यादव ने बताया कि नन्हें की ओर से पप्पू समेत अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं में पुरुष कम महिलाएं थी ज्यादा
घटना के बाद कोतवाली पहुंचे श्रद्धालुओं में विशेषपाल और ठाकुरदास ने बताया कि पप्पू ट्रॉली पर पीछे बैठा था। ट्रॉली सवार 45 लोगों में महिलाओं की संख्या 31 थी। हमलाववों ने जिस वक्त पथराव किया, तब महिलाएं सहम गईं। हमलावर पथराव करते रहे। घटनास्थल के पास ही एक शादी-समारोह भी चल रहा था, इसलिए महिलाओं की चीख पुकार किसी को सुनाई नहीं दी।
साल भर पहले हुआ था विजनेश का ब्याह
पथराव के दौरान ट्रॉली सवार आंवला के गांव पचधेर निवासी विजनेश की शादी साल भर पहले फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी बृजपाल की बेटी नीरज के साथ हुई थी। जात करने के लिए वह भी पति के साथ थी। पति की मौत के बाद से वह बदहवास है। मृतक के पिता ने बताया कि हमलावरों ने विजनेश पर निशाना बनाकर पत्थर फेंका था।
घटना की शुरूआत लालपुल पर उस वक्त हुई थी जब ट्रॉली की रगड़ से पिकअप का बंपर क्षतिग्रस्त हो गया था। पिकअप सवार लोगों ने अपने गांव से युवक बुला लिए थे। अज्ञात हमलावरों को चिन्हित करने का काम शुरू कर दिया गया है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-अवनीश यादव, एसएसआई