{"_id":"663dc261fabc39e3460b1763","slug":"young-man-dies-after-falling-from-mobile-tower-in-budaun-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नशे में धुत युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, नीचे गिरने से मौत, धड़ से अलग हुआ हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नशे में धुत युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, नीचे गिरने से मौत, धड़ से अलग हुआ हाथ
Fri, 10 May 2024 12:14 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 10 May 2024 12:14 PM IST
सार
बदायूं के गांव रिसौली में बृहस्पतिवार रात शराब के नशे में धुत युवक भोजन की थाली लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा। इसी दौरान वह नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इसी टावर से नीचे गिरा था युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव रिसौली में बृहस्पतिवार रात 28 वर्षीय युवक दीपक की मोबाइल टावर से गिरकर मौत हो गई। टावर से नीचे गिरने से उसका एक हाथ भी कट गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
गांव रिसौली के मोहल्ला भरा पट्टी निवासी दीपक बिजली मिस्त्री था। वह बिजली के उपकरणों की दुकान पर काम करता था। करीब दो साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। तब से वह कुछ ज्यादा ही शराब पी रहा था।
विज्ञापन
रात 12 बजे टावर पर चढ़ा था युवक
ग्रामीणों के मुताबिक बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे दीपक शराब के नशे में भोजन की थाली लेकर घर के नजदीक में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसने भोजन की थाली टावर पर ले जाकर रख ली थी। इसी दौरान वह असंतुलित होकर टावर से गिर गया।
विज्ञापन
टावर से नीचे गिरते समय वह दीवार से जा टकराया, जिससे उसका एक हाथ दीवार के दूसरी ओर जा गिरा। मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना पर रात में ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।