फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   young man died after falling from the roof in Budaun

Budaun News: रात में छत पर सोया था युवक, संदिग्ध हालात में नीचे गिरने से मौत

Sat, 29 Jun 2024 01:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 29 Jun 2024 01:00 PM IST
सार

बदायूं के सिविल लाइंस में छत से गिरने से एक युवक की मौत हो गई। वह मकान में अकेले रहता था। शुक्रवार रात छत पर सोया था। उसके परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
young man died after falling from the roof in Budaun
संत कुमार उर्फ संजय का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नेकपुर मोहल्ले में शुक्रवार की रात 25 वर्षीय युवक संत कुमार उर्फ संजय की छत से गिरकर मौत हो गई। उसके परिवार वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


नेकपुर मोहल्ले में गली नंबर सात निवासी संत कुमार उर्फ संजय घर में अकेला रह रहा था। कुछ दिन पहले उसकी पत्नी शाहजहांपुर चली गई थी। वह मूलरूप से कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव हरीनगला का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक रात करीब 12 बजे युवक छत से गिरा था। उसकी मौके पर मौत हो गई थी।
विज्ञापन


जब घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो घर की छत के जीने का दरवाजा ऊपर से बंद था। उसका मोबाइल फोन और कपड़े भी वहीं रखे मिले लेकिन परिवार वाले उसकी हत्या का आरोप लगा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी बताया जा रहा हे कि उसके मकान को लेकर विवाद चल रहा था। मकान उसकी मां ने छोटे भाई के नाम कर दिया था लेकिन कब्जा संत कुमार का था। पुलिस ने मामले की छानबीन कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed