{"_id":"667fb813955d26f6eb0bc9bc","slug":"young-man-died-after-falling-from-the-roof-in-budaun-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रात में छत पर सोया था युवक, संदिग्ध हालात में नीचे गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रात में छत पर सोया था युवक, संदिग्ध हालात में नीचे गिरने से मौत
Sat, 29 Jun 2024 01:00 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 29 Jun 2024 01:00 PM IST
सार
बदायूं के सिविल लाइंस में छत से गिरने से एक युवक की मौत हो गई। वह मकान में अकेले रहता था। शुक्रवार रात छत पर सोया था। उसके परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
संत कुमार उर्फ संजय का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नेकपुर मोहल्ले में शुक्रवार की रात 25 वर्षीय युवक संत कुमार उर्फ संजय की छत से गिरकर मौत हो गई। उसके परिवार वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
नेकपुर मोहल्ले में गली नंबर सात निवासी संत कुमार उर्फ संजय घर में अकेला रह रहा था। कुछ दिन पहले उसकी पत्नी शाहजहांपुर चली गई थी। वह मूलरूप से कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव हरीनगला का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक रात करीब 12 बजे युवक छत से गिरा था। उसकी मौके पर मौत हो गई थी।
विज्ञापन
जब घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो घर की छत के जीने का दरवाजा ऊपर से बंद था। उसका मोबाइल फोन और कपड़े भी वहीं रखे मिले लेकिन परिवार वाले उसकी हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी बताया जा रहा हे कि उसके मकान को लेकर विवाद चल रहा था। मकान उसकी मां ने छोटे भाई के नाम कर दिया था लेकिन कब्जा संत कुमार का था। पुलिस ने मामले की छानबीन कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।