{"_id":"63e0e9eb338f0d3d96689920","slug":"young-man-died-after-being-hit-by-a-train-in-budaun-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, नहीं हुई पहचान, पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, नहीं हुई पहचान, पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया शव
Mon, 06 Feb 2023 05:22 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 06 Feb 2023 05:22 PM IST
सार
बिसौली क्षेत्र में गांव लक्ष्मीपुर के नजदीक सोमवार की सुबह कुछ लोगों ने रेल पटरी किनारे युवक का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के बिसौली कोतवाली इलाके में सोमवार को युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हालांकि उसकी पहचान नहीं हुई है। पुलिस ने उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस का अनुमान है कि युवक सफर करने के दौरान शायद ट्रेन से गिर गया था। पुलिस ने उसकी पहचान के लिए आसपास के जिलों में शव के फोटो भेजे हैं।
विज्ञापन
यह हादसा सोमवार सुबह का बताया गया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर के नजदीक सुबह के समय कुछ लोगों ने करीब 25 वर्षीय युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा देखा। कुछ ही देर में गांव के तमाम लोग भी पहुंच गए। उन्होंने युवक का शव देखकर बिसौली कोतवाली पुलिस को सूचना दी। जिससे दबतोरी चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह वहां आ गए। उन्होंने घटनास्थल पर मामले की छानबीन करते हुए आसपास के लोगों से जानकारी ली। लोगों ने बताया कि युवक स्थानीय प्रतीत नहीं रहा है।
विज्ञापन
अनुमान लगाया जा रहा है कि सुबह के समय या फिर रात के समय कोई ट्रेन इधर से गुजर रही होगी। तभी युवक उससे गिर गया और पटरी पर आने से उसकी मौत हो गई। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। युवक के पास कोई ऐसा सामान नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन