फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Young man beaten to death after giving him alcohol in Budaun

Budaun News: पहले शराब पिलाई, फिर पीट-पीटकर युवक को मार डाला, खेत में पड़ा मिला शव

Sun, 17 Mar 2024 11:19 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 17 Mar 2024 11:19 AM IST
सार

बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव रविवार सुबह खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Young man beaten to death after giving him alcohol in Budaun
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र में शनिवार रात ऐपुरा गांव निवासी 40 वर्षीय मजदूर राजदुलार की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह खेत में उसका शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। 

विज्ञापन


गांव ऐपुरा निवासी राजदुलार पुत्र बंशी हिमाचल प्रदेश में मजदूरी करता था। उसके परिवार वालों का कहना है कि राजदुलार पहले पंजाब के होशियारपुर में मजदूरी करता था। वहीं उसके पड़ोसी भी मजदूरी करते थे। उसी दौरान पड़ोसियों ने राजदुलार से 15 हजार रुपये उधार लिए थे। वह कई बार अपने रुपये मांग चुका था लेकिन आरोपी टालमटोल करते आ रहे थे। राजदुलार जब भी गांव आता था। तब अपने रुपये मांगता था। 11 मार्च को ही राजदुलार हिमाचल प्रदेश से आया था।
विज्ञापन


Bareilly: मुख्तार अंसारी से यारी में निलंबित अविनाश को मिली तैनाती, बरेली सेंट्रल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक बने

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार वालों का कहना है कि शनिवार रात आरोपी उसे घर से बुलाकर ले गए। उसको शराब पिलाई। फिर खेत में ले जाकर उसकी हत्या कर दी। मजदूर के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ राजेश कौशिक ने बताया कि युवक के शरीर पर चोटों के निशान हैं। पीटकर हत्या की किए जाने का आशंका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed