फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Yogi ji condition in Budaun becoming worst

योगी जी बदायूं के हालात भी निरंतर हो रहे हैं खराब

Tue, 05 Sep 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Tue, 05 Sep 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
Yogi ji condition in Budaun becoming worst
victims

फर्रुखाबाद के राम मनोहर लोहिया संयुक्त चिकित्सालय में कई नवजात की मौत के बाद वहां के डीएम, सीएमओ और सीएमएस को हटा दिया गया। बदायूं में भी बुखार से लगातार हो रही मौतों से हाहाकार मचा हुुआ है। पिछले करीब एक महीने में बुखार से 75 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इनमें दो लोगों की मौत स्वाइन फ्लू से बरेली में इलाज के दौरान हुई। बाकी 73 मरीजों की मौत अपने घर या किसी निजी चिकित्सक के यहां इलाज के दौरान हुई। केवल सरकारी आंकड़ों की बात करें तो जिले में अब तक 41 लोगों की बुखार से मौत हुई है। इनमें 15 लोगों की मौत जिला अस्पताल में हुई थी। बाकी लोगों की मौत झोलाछाप या निजी चिकित्सकों के यहां इलाज के दौरान हुई। इनमें अधिकतर लोगों की मौत मलेरिया से हुई हैं। इनके अलावा शहर से लेकर गांवों तक सैकड़ों की संख्या में लोग बीमार हैं।

विज्ञापन

करीब एक महीने पहले मूसाझाग क्षेत्र के गांव ललबुझिया में एक ही परिवार के चार लोगों की बुखार से मौत हुई थी। इनके अलावा कुंवरगांव क्षेत्र के गांव पनौटा में दुर्गपाल, जवाहर, त्रिवेणी, गांव बौरा में मोहन, नरेश, रमेश चंद्र, बिनावर में विनोद, रहपुरा में रामपाल कश्यप, तंजपुरा में राजवीर आदि बुखार का निवाला बन चुके हैं। सीएमओ डॉ.नेमी चंद्रा के साथ ही भ्रमण करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि गांवों में गंदगी और बरसात के पानी से बीमारियों पनप रही हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed