फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Yoga better career

शारीरिक प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन योग सिखाए

Tue, 14 Jul 2015 12:38 AM IST
बदायूं
बदायूं Updated Tue, 14 Jul 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
Yoga better career
चंदौसी रोड स्थित द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में चल रहा पांच दिवसीय शारीरिक शिक्षण प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन आज शिक्षकों को योग के बारे में विस्तार से बताया गया। कहा गया कि स्वस्थ्य शरीर के लिए योग जरूरी है। योग शिक्षक होडिल सिंह ने शिक्षकों को संधि योग, व्यायाम योग, द्रुतगति योग और शरीर में लोच, तन्मयता और दम पैदा करने वाले व्यायाम के साथ आसान और प्राणायाम जिसमें भस्रिका, अग्निसार, कपाल भाति, अनुलोम-विलोम और भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया। इसके उपरांत दौड़ की विद्याओं और कौशलों का प्रयोगात्मक कार्य योग शिक्षक सुरेंद्र सिंह द्वारा कराया गया।
विज्ञापन

शैक्षिक सत्रों में खो-खो और डॉज बॉल के क्रियात्मक नियमों, सिद्धांतों का प्रशिक्षण रामपुर से आए योग शिक्षक हरपाल सिंह ने दिया। क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्यालीराम ने सैद्धांतिक विषयों की चर्चा के अंतर्गत प्राचीन ग्रामीण भारतीय खेल और विद्याओं की जानकारी दी। जैसे-लवा साथिया, गुड़िया-गुड्डा,घर बसाना, गेंद तड़ी, ढेरी फोरा, कंचे आदि। कहा कि यह खेल कुछ वर्षों तक गांव-गांव और घर-घर में बालक-बालिकाएं खेलते थे लेकिन अब यह सब लुप्त हो जाएंगे। खेल शिक्षक के नाते वह इन खेलों को जीवित रखना हमारा परम धरम है। यह वो खेल हैं जिससे बच्चा शारीरिक रूप से हमेशा दुरुस्त रहता है। योग शिक्षक लोके श्वर प्रताप सिंह ने बालीवाल और थ्रो बाल की बारीकियों व नियमों के बारे में बताया। कार्यक्रम में प्रदेश निरीक्षक जनशिक्षा समिति गोपीनाथ, देवेंद्र सिंह, आर्येंद्र पाल सिंह, दिलीप नागेंद्र, रविशंकर मौर्य, प्रबंधक मदनलाल राजपूत, अध्यक्ष मणिकांत वैश्य, शिवदेवी स्कूल के प्रधानाचार्य रामनिवास राजपूत,  गजेंद्र सिंह, दीपक मिश्रा, अमित गुप्ता, जगपाल सिंह समेत विद्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। प्रधानाचार्य डॉ.रविशरण सिंह चौहान ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed