{"_id":"5a09e0764f1c1b97678bb39a","slug":"wrong-signal-to-deputy-cm-helicopter","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम के हेलीकॉप्टर को गलत संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम के हेलीकॉप्टर को गलत संकेत
बदायूं।
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
मंडराता डिप्टी सीएम का हेलीकाप्टर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का हेलीकॉप्टर दहगवां जाने के लिए जैसे ही बदायूं पुलिस लाइंस के ऊपर से गुजरा, पुलिसकर्मी ने स्मॉग कैंडल (हेलीकॉप्टर उतरने के लिए धुंए का संकेत चिह्न) दाग दी। अफसर चीखते हुए उसकी ओर भागे पर वह अपना काम कर चुका था। इस दौरान हेलीकॉप्टर भी कुछ नीचे आया पर बाद में पायलट उसे दहगवां दिशा में ले गया। गंभीर चूक पर संबंधित पुलिसकर्मी की फटकार लगी।
शासकीय कार्यक्रम के तहत डिप्टी सीएम को ढाई बजे गांधी ग्राउंड में पहुंचना था। यहां से तीन बजे उनकी रवानगी थी। इसी तरह दहगवां में आने का समय दोपहर 1.40 बजे था तो वहां से रवानगी दो बजे के करीब थी। डिप्टी सीएम अपने तय समय से करीब एक घंटे लेट हो गए। शाहजहांपुर दिशा से दहगवां जाने को करीब ढाई बजे केशव प्रसाद मौर्य का हेलीकॉप्टर शहर में पुलिस लाइंस के ऊपर से गुजरा। स्मॉग कैंडल पर तैनात कांस्टेबल जीराज सिंह ने तत्काल ही स्मॉग कैंडल दागकर हेलीकॉप्टर को नीचे उतरने के लिए सिगनल दे दिया। हेलीकॉप्टर का पायलट कुछ भ्रमित हुआ तो उसने हेलीकॉप्टर को थोड़ा सा नीचे भी किया पर अगले ही पल हेलीकॉप्टर तेजी से आगे बढ़ गया। कांस्टेबल की हरकत देख एसपी सिटी कमल किशोर और सीओ सिटी वीरेंद्र यादव तेजी से शोर मचाते हुए हैलीपैड की ओर भागे। उन्होंने कांस्टेबल को फटकारा तो उसने यह कहते हुए माफी मांग ली कि टाइम के हिसाब से उसने यही समझा था कि डिप्टी सीएम अब यहीं उतरने वाले हैं। सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि यह मानवीय चूक है, लेकिन इसके लिए सिपाही को चेतावनी दी गई है।