फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Worship of devotees of the day in the temples of Shailaputri

मंदिरों में दिनभर जुटी भीड़ मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना

Wed, 29 Mar 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Wed, 29 Mar 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
Worship of devotees of the day in the temples of Shailaputri
पूजा - फोटो : अमर उजाला
नवरात्र का पहला दिन, ग्रामीण इलाकों में भी मंदिरों में गूंजे मां के जयकारे
विज्ञापन

नवरात्र के पहले दिन मंगलवार को शहर के मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालओं का सैलाब उमड़ पड़ा। शहर के सभी प्रमुख मंदिरों के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के भी मंदिरों में भी लोगों ने सुबह पूजा-अर्चना की। घरों में भी घट कलश स्थापना के साथ प्रथम दिन के स्वरूप के रूप में माता शैलपुत्री का पूजन किया गया। शाम को मंदिरों में आरती और देवी के छंद गाए गए। शहर के शक्तिपीठ नगला मंदिर में भोर से ही भक्तों का तांता लग गया। इसके अलावा बिरुआबाड़ी मंदिर, गौरीशंकर मंदिर, शाहबाजपुर मंदिर, स्टेशन, लालपुल, खेड़ा नवादा मंदिरों में भी पूजा-अर्चना को भक्तों की भारी भीड़ जुटी। मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्थाएं भी की गई थीं। वहीं, श्री मां दुर्गा भक्त मंडली की ओर से मोहल्ला चौबे स्थित  प्राचीन  ब्रह्मदेव मंदिर  शक्तिपीठ नगला मंदिर में शैलपुत्री की विशेष पूजा अर्चना की गई। सहस्त्रधाम  गौरीशंकर देवालय में  मां ज्वाला देवी का भव्य शृंगार किया  गया। श्री ज्वाला चेरिटेबल ट्रस्ट की  ओर से भक्तों के लिए दर्शन को विशेष  इंतजाम किए गए। भक्तों की लंबी  कतार दिनभर जुटी रही। प्रबंधक मयूर  वैश्य, ट्रस्टी उपहार रस्तोगी ने बताया  कि मां के दरबार में घट स्थापना के  साथ अखंड जोत स्थापति की गई है। 

जरीफनगर के कादरबाद देवी मंदिर में काफी भीड़ रही। बिल्सी के हनुमानगढ़ी,  मां शीतला  देवी, शिव भवन मंदिर, मां नव दुर्गा मंदिर, कुटीर मंदिर समेत  नगर के  अधिकांश मंदिरों में भक्तों की सुबह से ही पूजा-अर्चना को भीड़  लगी रही। उघैती कस्बा में बदायूं-बिजनौर  मार्ग के किनारे  स्थित धर्मशाला के निकट काली माता के मंदिर पर देवी मां  के विशाल जागरण से  पहले कस्बे में धूमधाम से झांकियां निकाली गईं। काली  अखाड़ा, शिव  पार्वती, शिवतांडव, कालीतांड ने करतब दिखाए। मंगल बाजार से  प्रारंभ हुई  झांकी मेन मार्केट होकर होली चौक, बह्मपुरी मोहल्ला, बिजली घर  रोड होती  हुई राधाकृष्ण मंदिर पर पहुंची। कस्बा वासियों ने फूल मालाओं से  स्वागत  किया। इस मौके पर संजीव पालीवाल, अजीत पालीवाल, अमन द्विवेदी, मनोज  शाक्य,  मनोज गुप्ता, राकेश गुप्ता, नत्थूलाल काका आदि लोग मौजूद रहे। उसावां कस्बे के मंदिरों में काफी भीड़ रही। मां  भगवती के  भक्तों ने नौ दिनों तक चलने वाले व्रत की शुरुआत की। कस्बे के  प्राचीन  दुर्गा माता मंदिर पर सुबह से ही दर्शन करने वालों की लंबी कतार  लग गई। जो  कि दोपहर बारह बजे तक जारी रही। इसके साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य  केंद्र के  मनकामेश्वर मंदिर, दुर्गा चौक के शिव मंदिर व सब्जी मंडी के  काली माता  मंदिर पर भी मां भगवती के भक्तों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed