{"_id":"6405c28d338b6089330fadf3","slug":"worker-died-due-to-fall-of-guard-while-opening-linter-in-budaun-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: लिंटर खोलते समय गार्डर गिरने से मजदूर की मौत, होली से पहले परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: लिंटर खोलते समय गार्डर गिरने से मजदूर की मौत, होली से पहले परिवार में मचा कोहराम
Mon, 06 Mar 2023 04:11 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 06 Mar 2023 04:11 PM IST
विज्ञापन
इसी मकान में हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला
बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र के दुगरैया गांव में सोमवार को एक मकान का लिंटर खोलते समय लोहे का गार्डर गिरने से मजदूर की मौत हो गई। होली से पहले इस घटना से मजदूर के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
थाना मुसाझाग के गांव रुखड़ा खौला निवासी मजदूर अच्छे बाबू सोमवार को गांव दुगैरया में एक मकान का लिंटर खोल रहा था। इसी दौरान लोहे का गार्डर उसके ऊपर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
साथ में काम कर रहे मजदूर उसको लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मजदूर की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में चीत्कार मच गई।