{"_id":"5981e37c4f1c1b0f748b518c","slug":"women-under-attack-in-kunwargaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंवरगांव में मार्निंग वॉक को गईं दो महिलाओं से लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंवरगांव में मार्निंग वॉक को गईं दो महिलाओं से लूट
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
Updated Wed, 02 Aug 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
women
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने मार्निंग वॉक को निकलीं दो महिलाओं से जेवर लूट लिए। बाइक सवार बदमाशों ने महिलाओं से पहले उनकी जाति पूछी और फिर तमंचे के बल पर वारदात को अंजाम दिया। बदमाश लगभग दो लाख के जेवर लूटकर ले गए। घटना की सूचना पर यूपी 100 मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। कुंवरगांव थाने में घटना की तहरीर दे दी गई है, लेकिन देर शाम तक कुछ पता नहीं चल सका। थाना कुंवरगांव क्षेत्र की रहने वाली सुनीता बुधवार सुबह पांच बजे पड़ोसी महिला शकुंतला के साथ टहलने निकली थी। महिलाओं के मुताबिक वह चकोलर रोड पर टहल रहीं थीं। तभी सामने से तीन बदमाश बाइक लेकर पैदल आए। बदमाशों ने नजदीक पहुंचने पर महिलाएं से उनकी जाति पूछी। महिलाएं कुछ समझ पातीं इससे पहले बदमाशों ने उन पर तमंचा तान दिया। इसके बाद बदमाशों ने दोनों महिलाओं से सोने की चेन, कुंडल, मंगलसूत्र, अंगूठी सहित करीब दो लाख के जेवर लूट लिए और फरार हो गए। बदमाशों के चले जाने पर महिलाओं ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर यूपी 100 मौके पर पहुंच गई। जानकारी पर एसओ कुंवरगांव धर्मेंद्र कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
लुटेरों के निशाने पर हैं महिलाएं
जिले की महिलाएं चोर लुटेरों के निशाने पर हैं। पिछले छह महीने में महिलाओं से लूट की लगभग एक दर्जन घटनाएं हो चुकी हैं। बुधवार को कुंवरगांव में मार्निंग वॉक पर निकलीं दो महिलाओं से लुटेरों ने जेवर लूट लिए। पुलिस इन घटनाओं का खुलासा करने के बजाय लीपापोती करने में रहती है। आला अफसर महिलाओं से लूट की घटनाओं को लेकर कई बार बैठक करके नाराजगी भी जता चुके हैं, फिर भी पुलिस लापरवाह बनी हुई है।
घटना-1
शुक्रवार को अलापुर के कटिया गांव की रहने वाली महिला से बदमाशों ने लूटपाट की थी। वह सखानू स्थिति गांव से दवाई लेकर घर लौट रही थी। रास्ते में बदमाशों ने तमंचे के बल पर सोने की चेन, कुंडल, अंगूठी और पर्स लूट लिया था। थाने में कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन आज तक घटना का खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
घटना-2
20 जून को उझानी के कछला में बदमाशों ने ममता रानी से लूट की कोशिश की थी, लेकिन राहगीरों की सतर्कता से घटना होते-होते बच गई थी और बदमाश फरार हो गए थे। घटना की सूचना पर पुलिस मौका मुआयना करने पहुंची थी लेकिन बदमाशों को कुछ पता नहीं चला था।
घटना-3
कछला में 23 मई को उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर खेड़ा निवासी प्रेमपाल की पत्नी ओमवती से बाइक सवार बदमाशों ने मुख्य चौराहा पर बीस हजार रुपये लूट लिए थे। घटना को उस वक्त अंजाम दिया था जब ओमवती बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रही थी। घटना की तहरीर उझानी थाने में दी गई पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज भी कि लेकिन लुटेरों को पता नहीं चल सका।