फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Women protests against Yadu Sugar mill

यदु शुगर मिल के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Wed, 21 Feb 2018 06:32 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Wed, 21 Feb 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
Women protests against Yadu Sugar mill

गन्ने की पर्चियां न आने से किसान बेहद परेशान हैं। बुधवार को महिलाओं ने मोर्चा संभालते हुए यदु शुगर मिल के खिलाफ गन्ना जलाकर जोरदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

राजीव गांधी महिला विकास परियोजना के ग्राम संगठन साकार मइया महिला संगठन अध्यक्ष प्रेमा देवी के नेतृत्व में अहोरामई की महिलाओं ने इकट्ठे होकर यदु शुगर मिल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में शामिल महिलाएं हाथों में गन्ना लिए हुईं थीं। संगठन सचिव पूनम देवी ने कहा कि अहोरामई, खरपुरा में हजारों बीघा गन्ने की फसल खेतों में खड़ी है। यदु शुगर मिल क्रय केंद्रों पर पर्चियां नहीं पहुंच रही हैं। कुछ किसानों को अब तक एक भी पर्ची नहीं मिली हैं। गन्ने की फसल खेतों में खड़ी रहने से किसान बेहद परेशान हैं। यदि इस समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो महिलाएं डीएम आवास पर प्रदर्शन करेंगी। प्रदर्शन में रामवती, फूलवती, रामबेटी, अमोला, गीतादेवी आदि शामिल रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed