{"_id":"76814f9a8dffcea83ced82a876c46f2c","slug":"women-impowerment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला बंदी को बनाया जाएगा हुनरमंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला बंदी को बनाया जाएगा हुनरमंद
बदायूं।
Updated Fri, 14 Aug 2015 09:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कारागार की महिला बंदियों को अब हुनरमंद बनाया जाएगा। पंजाब नेशनल बैंक की ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण योजना के तहत लगभग 62 महिला बंदियों को आगामी एक माह तक का ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण दिया जाएगा। जनपद न्यायाधीश डीके नैनवाल तथा मुख्य विकास अधिकारी प्रताप सिंह भदौरिया ने शुक्रवार को जिला जेल स्थित प्रशिक्षण केन्द्र का फीता काटकर उद्घाटन किया।
प्रथम चरण में महिला बंदियों को ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जनपद न्यायाधीश ने कहा है कि इससे महिला बंदियों को स्वरोजगार का अवसर प्रदान होगा, जिससे वह अपना जीवन-यापन बेहतर ढंग से कर सकेंगी। उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि हुनर, सीखी हुई विद्या कभी बेकार नहीं जाती। नि:शुल्क प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाएं। पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख डीडी चांद एवं अग्रणी जिला प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक चारू भट्टाचार्य ने बताया प्रथम चरण में महिलाओं, लड़कियों के लिए ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण रखा गया है, इसके बाद सिलाई, कढ़ाई और अन्य प्रशिक्षण दिए जाने की येाजना तैयार की जाएगी। दोनों अधिकारियों ने कहा कि महिला बंदियों की इच्छानुसार यदि किसी और प्रशिक्षण की आवश्यकता हुई, तो उसे भी ये प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। इस अवसर पर जेल अधिकारी भी मौजूद रहे।