फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Women held while slaughtering cow breed animal

गोवंशीय पशु का मांस काट रही महिला गिरफ्तार की

Mon, 31 Jul 2017 08:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Mon, 31 Jul 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
Women held while slaughtering cow breed animal
file pic - फोटो : amarujala

कोतवाली पुलिस ने एक घर पर छापा मारकर गोवंशीय पशु का मांस काट रही एक महिला को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक महिला समेत चार आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पांच के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर पकड़ी गई महिला को जेल भेज दिया और मांस को परीक्षण के बाद नष्ट करा दिया। सोमवार सुबह करीब आठ बजे कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि गांव भवानीपुर खल्ली में एक घर में गोवंशीय पशु को काट कर उसका मांस बेचा जा रहा है। एसआई उमेश कुमार ने कांस्टेबल कपिल कुमार, मोनिका, सोनिया के साथ भवानीपुर में सायर उर्फ सपेरा के घर पर छापा मारा तो वहां दो महिलाओं समेत पांच लोग पशु मांस काट रहे थे। पुलिस को देखते ही एक महिला समेत चार लोग मौके से फरार हो गए, जबकि महिला कांस्टेबलों ने एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मौके से गोवंशीय पशु के अवशेष अंग, करीब 50 किलो मांस और छुरा, कुल्हाड़ी, कांटा, बाट आदि उपकरण बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक, पकड़ी गई महिला ने पूछताछ के दौरान अपना नाम फात्मा बताया और फरार लोगों के नाम सायर उर्फ सपेरा, हसरत अली, इस्माइल कुरैशी और नाजरा पत्नी सायर उर्फ सपेरा निवासी भवानीपुर खल्ली बताए। पुलिस ने पांचों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर महिला को जेल भेज दिया और मांस को डॉक्टरी परीक्षण के बाद नष्ट करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed