{"_id":"61083ec38ebc3e84690c67f0","slug":"woman-put-objectionable-video-in-aajeevika-mission-group-badaun-news-bly4551707178","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजीविका मिशन के ग्रुप में महिला ने डाला आपत्तिजनक वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजीविका मिशन के ग्रुप में महिला ने डाला आपत्तिजनक वीडियो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसौली (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र में आजीविका मिशन के ग्रुप में एक महिला ने आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट कर दिया। इस पर तमाम लोगों ने आपत्ति की। महिला के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी की गई लेकिन महिला के माफी मांगने पर मामला रफादफा कर दिया गया।
मामला क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि लघु उद्योग धंधे के लिए एक गांव में समूह से समृद्धि की ओर नाम का ग्रुप बना है। दोपहर के समय एक महिला के व्हाट्सएप नंबर से ग्रुप में आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया गया। जब लोगों ने ग्रुप देखना शुरू किया तो ग्रुप से जुड़ी महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। आनन फानन में आजीविका मिशन के प्रोग्राम मैनेजर ने संबंधित महिला को बुला लिया। फिर अधिकारियों ने उसकी जमकर फटकार लगाई। इसके बाद महिला ने माफीनामा लिखकर दे दिया। इससे मामला रफादफा कर दिया गया लेकिन देर शाम तक ग्रुप से आपत्तिजनक वीडियो नहीं हटाया गया।
इस पर बीडीओ नरेंद्र बाबू ने वीडियो को हटाने का आदेश दिया है। महिला का कहना है कि वह अनपढ़ है। उसे वीडियो डिलीट करना नहीं आता। उसने वीडियो डाला भी नहीं है। किसी ने उसके मोबाइल से वीडियो डालकर उसके खिलाफ साजिश रची है।