फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman killed, four injured due to house wall collapse in Budaun

Budaun: प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत बने मकान की दीवार और छज्जा गिरा, महिला की मौत, चार घायल

Fri, 16 Jun 2023 06:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 16 Jun 2023 06:33 PM IST
सार

परिवार की महिलाएं और बच्चे छांव की वजह से छज्जे के नीचे बैठे थे। इसी दौरान भरभराकर दीवार के साथ छज्जा गिर गया। मलबे के नीचे सभी दब गए। बताया गया है कि यह मकान प्रधानमंत्री ग्रामीण आवासीय योजना के तहत स्वीकृत हुआ था। 
 

विज्ञापन
Woman killed, four injured due to house wall collapse in Budaun
घटनास्थल पर पड़ा मलबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उसहैत क्षेत्र के गांव लिलवां में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवासीय योजना के तहत बने मकान का छज्जा और दीवार गिर गई। मलबे के नीचे महिलाएं और बच्चे दब गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद मलबे हटाकर बच्चों और महिलाओं को बाहर निकाला। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला और तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


गांव लिलवां निवासी राजकुमार का प्रधानमंत्री ग्रामीण आवासीय योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ था। उसको आवास बनाने के लिए एक लाख 20 हजार रुपये की किस्त मिली थी। उसने इस रकम से मकान का निर्माण शुरू कराया। दीवार बनाकर उसके ऊपर छज्जा डलवा दिया। शुक्रवार को दोपहर ढाई बजे छज्जे के नीचे परिवार की महिलाएं और कुछ बच्चे बैठे थे। 

विज्ञापन

दीवार के साथ गिरा छज्जा 

छांव की वजह से वह सभी छज्जे के नीचे बैठकर बातें कर रहे थे। इसी दौरान भरभराकर दीवार के साथ छज्जा गिर गया। इससे वहां बैठीं महिलाएं और बच्चे मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद मलबा हटवाकर उसमें दबे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में 40 वर्षीय सरोजा पत्नी अमर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। 

ये भी पढ़ें- 'बधाई हो आप मां बनने वाली हैं': नर्स के यह कहते ही भड़क गई महिला, बोली- मैंने तो कॉपर टी लगवाई थी; हंगामा

राजकुमार की पत्नी लक्ष्मी, बेटा सुनील, मुन्नालाल का 11 वर्षीय बेटा अमित और अमर सिंह की 15 वर्षीय बेटी ज्योति घायल हुए हैं। हादसे की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया। इस संबंध में एसएचओ वीरपाल सिंह ने बताया कि छज्जा गिरने से मलबे के नीचे दबकर एक महिला की मौत हुई है, जबकि चार लोग घायल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed