फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   woman dies under suspicious circumstances in Budaun

Budaun: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप; पोस्टमॉर्टम से हुआ ये खुलासा

Tue, 09 Sep 2025 03:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Sep 2025 03:00 PM IST
सार

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की मौत हो गई। उसका शव फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
woman dies under suspicious circumstances in Budaun
रजनी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में गांव नगला शर्की निवासी विवाहिता रजनी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव सोमवार रात कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। 

विज्ञापन


उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव जिरौलिया निवासी बृजेंद्र सिंह ने अपनी बेटी रजनी (25) की शादी तीन साल पहले सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव नगला शर्की निवासी पंकज पुत्र रक्षपाल के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही रजनी के ससुराल वाले दहेज के लिए उसके साथ मारपीट करते थे। दहेज में नकदी और सामान की मांग कर रहे थे। 
विज्ञापन


हत्या कर फंदे से लटकाने का आरोप 
मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने सोमवार रात रजनी की हत्या कर फंदे से लटका दिया। इसके बाद फोन करके मायके वालों को आत्महत्या की सूचना दे दी। मायके पक्ष के लोग घर पहुंचे तो रजनी का शव घर में था। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बृजेंद्र सिंह ने थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में मृतका के पति पंकज, ससुर रक्षपाल, सास गीता देवी व देवर अनूप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं देर शाम आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है।

बिलखती रह गई दस माह की बेटी
रजनी के दस माह की बेटी अक्षरा पटेल बिलखती रह गई। उसको यह आभास भी नहीं है कि उसकी मां अब इस दुनिया में नहीं है। अबोध बच्ची को देखकर परिवार के लोग परेशान हैं।

मायके में हुआ रजनी का अंतिम संस्कार
रजनी की मौत के बाद मायके पक्ष के लोगों ने पोस्टमॉर्टम कराया और शव अपने साथ ले गए। रजनी का अंतिम संस्कार मायके में किया गया।

सिविल लाइंस थाने के इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। हैंगिंग से मौत होना पाया गया है। तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed