फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman dies in road accident vehicles keep passing over her body on highway

Budaun News: सड़क हादसे में महिला की मौत, हाईवे पर शव को कुचलकर गुजरते रहे वाहन

Mon, 16 Jun 2025 04:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Jun 2025 04:53 PM IST
सार

बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र से दर्दनाक घटना सामने आई। हाईवे पर किसी वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। इसके बाद कई वाहन उसे कुचलकर गुजर गए। 

विज्ञापन
Woman dies in road accident vehicles keep passing over her body on highway
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के दर्दनाक हादसा हुआ। बरेली-मथुरा हाईवे पर गांव ढकिया के पास अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हाईवे पर पड़े शव के ऊपर से कई वाहन गुजर गए, जिससे शव कई टुकड़ों में बंट गया। हाईवे पर मांस के लोथड़े चिपक गए। 

विज्ञापन

  
जानकारी के मुताबिक हाईवे निकट गांव ढकिया मंदिर के ठीक सामने से एक महिला को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक भाग निकला। इसके बाद हाईवे पर पड़े महिला के शव को कई वाहन कुचलते रहे, जिससे उसका शरीर कई हिस्सों में बंट गया। ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


मानसिक बीमार थी महिला 
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के टुकड़ों को ग्रामीणों की मदद से इकट्ठा किया। इसके बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला को कई बार विजय नगला ढाबा और पेट्रोल पंप के पास घूमते हुए देखा गया। महिला मानसिक बीमार थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार कंबोज ने बताया कि महिला बिनावर और विजय नगला के आसपास घूमती रहती थी। कई बार इस महिला को रोड से हटकर मंदिर के आसपास ठहराया है। सोमवार सुबह करीब नौ बजे घटना की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कई वाहन शव के ऊपर से गुजर चुके थे। शव के अवशेष इकट्ठा कर पोस्टमॉर्टम को भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed