फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman dies due to electrocution in Budaun

मौत का तार: बदायूं में घास काटने गई महिला के साथ हुई दर्दनाक घटना, तड़प-तड़पकर निकली जान

Wed, 13 Sep 2023 12:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 13 Sep 2023 12:30 PM IST
सार

बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र में एक महिला की मौत हो गई। वह बुधवार सुबह घास काटने गई थी। उसी दौरान एक खेत में लगे तार से चिपककर उसकी मौत हो गई। तार में विद्युत करंट प्रवाहित हो रहा था।  

विज्ञापन
Woman dies due to electrocution in Budaun
तार की चपेट में आने से हुई महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के मुस्तफाबाद में फसल की रखवाली के लिए खेत के चारों ओर चोरी से लगाए गए विद्युत तार से चिपककर 55 वर्षीय महिला किशवरी की मौत हो गई। किशवरी पत्नी मोला बक्श मुस्तफाबाद मोहल्ले की रहने वाली थी। वह बुधवार सुबह खेतों में घास काटने गई थी। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक खेत मालिक ने चोरी से विद्युत खंभे से तार खींचकर खेत के चारों ओर बांध दिया गया और उसमें बिजली का करंट भी दौड़ा दिया गया था। उस खेत के बराबर में ही महिला किशवरी घास काट रही थी। इसी दौरान अचानक महिला विद्युत तार की चपेट में आ गई। करंट लगने से तड़प तड़पकर उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- CCTV से सामने आया सच: पत्नी की शर्मनाक सच्चाई जानने के लिए घर में लगवाए खुफिया कैमरे, फुटेज देखकर उड़ गए होश
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के वक्त मौके पर महिला के अलावा कोई व्यक्ति नहीं था। बाद में कुछ लोग खेतों की ओर गए तो उन्होंने महिला का शव पड़ा देखा। तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस खेत मालिक के बारे में जानकारी जुटा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed