{"_id":"653379281b0e8e6d5c096d98","slug":"woman-dies-as-speeding-pickup-hits-e-rickshaw-in-budaun-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: तेज रफ्तार पिकअप ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, महिला की मौत, मासूम बेटा और देवर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: तेज रफ्तार पिकअप ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, महिला की मौत, मासूम बेटा और देवर घायल
Sat, 21 Oct 2023 12:39 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 21 Oct 2023 12:39 PM IST
सार
महिला अपने एक साल के बेटे को लेकर देवर के साथ रिश्तेदारी से लौट रही थी। तीनों लोग ई-रिक्शा में सवार थे। उझानी कस्बे में बाईपास पर तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
बाईपास पर हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के उझानी में बाईपास पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार पिकअप ने ई-रिक्शा को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला का देवर और मासूम बेटा घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
अलापुर थाना क्षेत्र के गांव ईसापुर निवासी किताब श्री पत्नी नरेंद्र यादव शुक्रवार को अपने एक साल के बेटे और देवर स्वामीसेन के साथ मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव रसूला रिश्तेदारी में दावत खाने गईं थीं। शनिवार सुबह करीब दस बजे तीनों घर लौट रहे थे। वह ई-रिक्शा में सवार होकर उझानी कस्बे में बाईपास पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bareilly: जिसके प्यार में गया जेल, उसी से की शादी, अब सता रहा जान का खतरा; नवदंपती ने मांगी सुरक्षा
विज्ञापन
बाईपास पर तेज रफ्तार पिकअप ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे किताब श्री की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा और देवर घायल हो गया। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस ने पिकअप वाहन को कब्जे में लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।