{"_id":"6acbe87d418d682ab003b857","slug":"woman-dies-after-laparoscopic-surgery-for-kidney-stone-badaun-news-c-123-1-sbly1001-175211-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दूरबीन से पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दूरबीन से पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत
विज्ञापन
निजी अस्पताल में महिला की मौतके बाद बिलखते परिजन। संवाद
बदायूं। एक निजी अस्पताल में दूरबीन विधि से पथरी के ऑपरेशन के बाद 27 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका के पति ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जब तीन दिन पहले ऑपरेशन हो चुका था, तो अब दोबारा ऑपरेशन करने की जरूरत क्यों पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शाहजहांपुर जिले के कलान थाना क्षेत्र के दसिया गांव निवासी कुलदीप की पत्नी रूपरानी को पथरी के ऑपरेशन के लिए बदायूं के सिविल लाइन थाने के निकट एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार, महिला का शुक्रवार को दूरबीन विधि से ऑपरेशन किया गया था। इसके बाद डॉक्टर ने दोबारा ऑपरेशन करने की बात कही।
पति कुलदीप का आरोप है कि डॉक्टर ने बताया था कि अंदर गंदा पानी रह गया है, इसलिए फिर से ऑपरेशन करना पड़ेगा। कुलदीप ने सवाल उठाया कि जब दूरबीन से ऑपरेशन किया गया था, तो अंदर गंदा पानी कैसे रह गया। आरोप है कि रविवार अपराह्न 2:42 बजे पर रूपरानी को दोबारा ऑपरेशन के लिए ले जाया गया। शाम करीब 03:07 बजे बताया कि महिला की हालत ठीक नहीं है। अंदर जाकर देखा तो रूपरानी की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
महिला की मौत की सूचना मिलने पर सिविल लाइंस थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। सीओ सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि महिला की मौत की जानकारी मिली थी। सिविल लाइन पुलिस को मौके पर भेजा है। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।