{"_id":"6ace91fbfe867cd4f4071b90","slug":"woman-dies-after-her-condition-deteriorates-while-seeking-medicine-identity-remains-unestablished-badaun-news-c-123-1-sbly1035-175345-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दवा लेने आई महिला की हालत बिगड़ने से मौत, नहीं हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दवा लेने आई महिला की हालत बिगड़ने से मौत, नहीं हुई शिनाख्त
विज्ञापन
उझानी। घर से अकेली दवा लेने के लिए मंगलवार दोपहर निजी क्लीनिक पर पहुंची महिला की अचानक हालत बिगड़ गई। बेहोशी की हालत में उन्हें सीपीआर भी दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शिनाख्त होने तक शव मोर्चरी में रखवा दिया है।
मामला मंगलवार अपराह्न करीब दो बजे का है। कछला रोड बाजार स्थित निजी क्लीनिक पर करीब 45 वर्षीय महिला पेट में दर्द बताकर दवा लेने के लिए पहुंची। क्लीनिक के डॉ. नईमउद्दीन ने उन्हे देखने के बाद पर्चे पर दवा लिख दी। वह दवा लेने के मेडिकल स्टोर पर गई। इसी दौरान महिला की हालत बिगड़ गई।
वह गश खाकर सड़क पर गिर गई। महिला की हालत बिगड़ती देख डॉ. नईमउद्दीन ने उन्हें सीपीआर भी दिया। इसके बाद वह अकेली ई-रिक्शा में बैठकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गई, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। सरकारी अस्पताल पहुंचने पर चिकित्साधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार ने महिला को पहले से ही मृत घोषित कर दिया। यह देख चालक ई-रिक्शा लेकर खिसक गया।
विज्ञापन
महिला की मौत की सूचना के बाद पुलिस कर्मी भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने महिला का पर्स खंगाला तो दवा का पर्चा तो मिला, लेकिन उस पर मीरा के अलावा पता नहीं लिखा था। निजी क्लीनिक संचालक ने भी मृत महिला के नाम और पते के बारे में ज्यादा जानकारी होने से इन्कार किया है। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि महिला के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने की कोशिश में जुटी है। आसपास के थानों को भी मृतका के फोटो भेजे गए हैं। ताकि जल्दी से जल्दी शिनाख्त की कार्रवाई पूरी कराके शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा सके।