फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Will highlight the ' socialist The pension 's true !

उजागर होगा ‘समाजवादी पेंशन’ का सच!

Sat, 02 May 2015 07:36 PM IST
badaun
badaun Updated Sat, 02 May 2015 07:36 PM IST
विज्ञापन

भले ही गांव-देहात में समाजवादी पेंशन में चयन को लेकर मनमानी के आरोप-प्रत्यारोपों का सिलसिला चल पड़ा है, लेकिन वेस लाइन सर्वे में एन सभी लाभार्थियों का पर्दाफाश हो जाएगा, जो गलत तरीके से लाभार्थियों की सूची में शामिल हो गए हैं। उन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है जो सर्वे को हल्के में लेगे। दरअसल, सर्वे के बाद तीन स्तरों पर मिलान ही सही सर्वे की स्थिति स्पष्ट कर देगा। इसके लिए वेस लाइन क्रास सर्वे शुरू हो चुका है।  

विज्ञापन

जिले में समाजवादी पेंशन के लिए 57,978 लाभार्थियों का लक्ष्य रखा गया है। लक्ष्य पूर्ति में अभी 10 प्रतिशत लाभार्थियों की पूर्ति और की जानी है। जिनकी सूची बनकर जा चुकी है। जल्दी ही इन लाभार्थियों को भी समाजवादी पेंशन मिलना शुरू हो जाएगा। समाजवादी पेंशन में 50 रुपये साल का इंक्रीमेंट भी मिलेगा। पहले इंक्रीमेंट के लिए प्रक्रिया शुरू हुई है लेकिन इसमें शर्त शामिल की गई हैं।
विज्ञापन


इंक्रीमेंट के लिए रखी गई शर्तें
1. 0-5 वर्ष तक के बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र पर जा रहे हों।
2. 6-14 वर्ष के बच्चाें नामांकन स्कूल में हो और 90 प्रतिशत उपस्थिति रहें।
3. गर्भवती महिला के सभी टीके लगें।
4. बच्चों का निर्धारित स्वास्थ्य परीक्षण हाें।
5. परिवार की महिला सरकारी अस्पताल में ही प्रसव कराएं।

कुल आए आवेदन फार्म-1,22,000
लक्ष्य निर्धारण- 57,978
जिनकी बननी है पेंशन- 579

इन बिंदुओं पर हुआ चयन
1. भूमिहीन
2. मैला ढोने का काम छोड़ने पर
3. विधवा मुखिया
4. विकलांग मुखिया
5. विकलांग बच्चे वालों का
6. बाद में अन्य लाभार्थी

आरक्षण
25 प्रतिशत अल्प संख्यक
30 प्रतिशत एससी

इंक्रीमेंट को करनी होगीं शर्तें पूरी
वेस लाइन सर्वे के लिए सीएमओ को जिम्मेदार बनाया गया है। जिन पेंशन भोगी परिवारों को 50 रुपये का इंग्रीमेंट लगेगा। उन परिवारों को सभी दी गई शर्तें पूरी करनी होंगी। ऐसा न होने पर लाभार्थी को पेंशन सूची से अलग कर दिया जाएगा। उनको मिली पेंशन भी वसूल ली जाएगी। बीएसए को 20 मई तक स्कूल में बच्चों और डीपीओ से शहरी क्षेत्र से लाभार्थी परिवचारों की सूचियां मांगी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाजवादी पेंशन योजना मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजना में शामिल है। इसलिए सर्वेयर को पारदर्शी व्यवस्था में वेस लाइन सर्वे करेंगे। कहीं किसी ने मानकों को ताक में रखकर कोई सर्वे किया तो उनकी खैर नहीं। कठोर कार्रवाई होगी। सर्वे को क्र ास सर्वे बनाया गया है।  - एनके पाठक, जिला समाज कल्याण अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed