फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Wild animal killed 21 sheep in Wazirganj

Budaun News: वजीरगंज में जंगली जानवर ने 21 भेड़ों को मार डाला

Fri, 10 Mar 2023 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Wild animal killed 21 sheep in Wazirganj
फोटो-09बीडीएन14, रोटा गांव में कंबिंग करते ग्रामीण। संवाद
वजीरगंज (बदायूं)। वजीरगंज इलाके में किसी जंगली जानवर ने रोटा गांव में हमलाकर 21 भेड़ों को मार डाला, जबकि चार भेड़ों को लहूलुहान कर दिया। तीन दिन पहले भी उसने 25 भेड़ों को मार डाला था लेकिन बुधवार रात हुई घटना के बाद वन विभाग और पुलिस सक्रिय हो गई है। वन विभाग ने इलाके में एक पिंजड़ा लगाया है। साथ ही उसके आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रोटा निवासी विनोद कुमार भेड़ पालन करते हैं। उनके पास कुल 55 भेड़ थीं। इनमें 25 भेड़ों को तीन दिन पहले किसी जंगली जानवर ने मार डाला था। तब कोई साधारण जानवर समझकर वन विभाग के अधिकारियों ने मामला रफदफा कर दिया लेकिन बुधवार रात फिर से जंगली जानवर बाड़े में घुस आया और 21 भेड़ों को मार डाला। चार भेड़ें बुरी तरह घायल हैं। जिन भेड़ों की मौत हुई है, उनमें कई भेड़ों को जानवर ने फाड़ दिया है। इस घटना से ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक कोई खतरनाक जंगली जानवर क्षेत्र में आ गया है। जो बार-बार भेड़ों पर हमला कर रहा है। इससे बृहस्पतिवार को एक पिंजड़ें का इंतजाम किया गया है। इसमें शिकार बांधकर पिंजड़ा जंगल में लगा दिया गया है। पिंजड़े और विनोद कुमार के घर के आसपास कुछ सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। एक वाच टॉवर भी बनाया गया है। इसकी सूचना पर डीएफओ अशोक कुमार सिंह भी गांव पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना करते हुए टीम लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का दावा, भालू जैसा जानवर
वन दरोगा हासिर अली ने बताया कि अभी जानवर के पगचिह्न स्पष्ट नहीं हुए हैं लेकिन ग्रामीण दावा कर रहे हैं कोई भालू या उसके जैसा जानवर इलाके में आ गया है। कई ग्रामीणों ने उसे देखने का भी दावा किया है। पशु पालक विनोद भी भालू जैसा जानवर होने की बात कह रहा है।

पीलीभीत से मंगाया गया पिंजड़ा
भेड़ों की मौत को लेकर अब वन विभाग के अधिकारी भी चौकन्ने हो गए हैं। जानवर को पकड़ने के लिए पीलीभीत से पिंजड़ा मंगाया गया है। यह पिंजड़ा बृहस्पतिवार देर शाम गांव पहुंचा। इसे खेत में लगा दिया गया है।

वर्जन
- रोटा गांव में कौन से जानवर ने भेड़ों पर हमला किया है। अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीण भालू जैसे जानवर का दावा कर रहे हैं। उसे पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगा दिया गया है। टीम अपना काम कर रही है। - अशोक कुमार सिंह, डीएफओ

फोटो-09बीडीएन14, रोटा गांव में कंबिंग करते ग्रामीण। संवाद

फोटो-09बीडीएन14, रोटा गांव में कंबिंग करते ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed