{"_id":"a91e01b8c9174d05d9a58fb225dbaa2a","slug":"why-are-not-time-flood-handling-arrangements-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय से क्यों नहीं होते बाढ़ से निपटने के इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय से क्यों नहीं होते बाढ़ से निपटने के इंतजाम
Dataganj
Updated Fri, 03 Jul 2015 08:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर साल क्षेत्र में बाढ़ से भारी तबाही होती रही है। क्षेत्र की जनता का सवाल है कि बाढ़ से निपटने के समय से पहले क्यों इंतजान नहीं किया जाता है। यदि समय पर धनराशि मिल जाए तो बाढ़ से तबाही न हो। इस साल भी मानसून आने के बाद नवादा मधुकर गांव में बाढ़ से निपटने को बांध के लिए धनराशि रिलीज की गई।
विज्ञापन
यहां बता दें कि नवादा मधुकर गांव में पिछले साल आई बाढ़ में दो दर्जन से अधिक मकान कट गए थे। पहले भी बाढ़ से भारी तबाही हुई। भाऊनगला में भी बाढ़ से गत वर्ष तमाम लोग बेघर हो गए। यहां के लोगों ने बाढ़ से होने वाली तबाही को रोकने के लिए लखनऊ तक में आंदोलन किया था। तब कहीं जाकर 6.81 करोड़ रुपये मिले थे। उस समय गंगा तीन किमी.पीछे हट गई थी। तब बांध बनाया गया था उसमें किसानों की जमीन को ही काट दिया गया था। इससे पहले 40 लाख रुपये लगाकर बाढ़ रोकने को ठोंकरे बनवाईं गईं थीं उनका तो पता ही नहीं चला। इस साल नवादा मधुकर गांव में बांध बनवाने को पहली किश्त के रूप में तीन करोड़ रुपये रिलीज हुए हैं। लोगों का कहना है कि यदि यह धनराशि भी समय से पहले जारी कर दी जाती तो इस समय हो रहा काम पहले ही हो गया होता। तब शायद इस क्षेत्र के लोगों को चिंता नहीं होती। बांध बनवाने का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
कई नदियों से आता है पानी
बाढ़ खंड के अवर अभियंता रविंद्र कुमार ने बताया कि उनकी नवादा मधुकर में उनकी देखरेख में बांध बनवाने का काम चल रहा है। बोले-रामगंगा में कोसी, बहगुल, भाखड़ा और किला नदी से पानी छोड़ा जाता है। उन्हें कालागढ़ बांध से सूचना मिलती थी। उक्त नदियों में पानी डिस्चार्ज होता रहता है। वहां से रामगंगा में आता है। बिना सूचना के ही नदियों से पानी छोड़ दिया जाता है। पानी के ओवरफ्लो होने की पूर्व सूचना नहीं दी जाती है।
विज्ञापन
डीएम ने लिया नवादा मधुकर बांध का जायजा
जिलाधिकारी शंभूूनाथ ने आज नवादा मधुकर गांव पहुंचकर यहां बन रहे बांध का जायजा लिया। उन्होंने काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि लापरवाही किसी हाल में सहन नहीं की जाएगी।
क्षेत्र के लोगों ने बांध निर्माण में अनियमितताएं होने की शिकायत की थी। उसी के चलते आज डीएम यहां पहुंचे। उन्होंने बाढ़ खंड के अवर अभियंता दिलशाद और रविंद्र कुमार से बांध निर्माण के बारे में जानकारी ली। कहा कि जल्द ही काम पूरा कराया जाए। डीएम ने गांव के लोगों से भी जानकारी ली। कहा कि बांध का निर्माण होने के बाद बाढ़ से राहत मिलेगी। इस दौरान बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता इम्तियाजुर्रहमान भी मौजूद रहे।