फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   When talking about the phone while running the bus will be action

बस चलाते वक्त फोन पर बात की तो होगी कार्रवाई

Mon, 12 Jun 2017 11:03 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Mon, 12 Jun 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
When talking about the phone while running the bus will be action
bus - फोटो : amarujala
बरेली में हादसे के बाद रोडवेज ने चालकों को चेताया
विज्ञापन

बस चलाते वक्त फोन पर बात करने पर चालक पर पांच हजार का जुर्माना और विभागीय कार्रवाई झेलनी पड़ेगी। अगर कोई चालक फोन पर बात करते हुए बस चलाता है तो कोई भी यात्री उसी वक्त चालक की शिकायत व्हाट्स ऐप के माध्यम से कर सकता है। सरकार की तरफ से जारी व्हाट्स ऐप नंबर 9415049696 पर यात्री फोन पर बात करते वक्त चालक को फोटो खींचकर भेज सकते हैं। शिकायतकर्ता की गोपनीय बरकरार रखते हुए उसे एक हजार रुपये की राशि इनाम के तौर पर दी जाएगी। चालक पर कार्रवाई की जाएगी।      

 बरेली में रोडवेज बस के साथ हुए बड़े सड़क हादसे को गंभीरता से लेते हुए परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सख्ती बरतना शुरू कर दी है। इसका असर परिवहन निगम के बदायूं डिपो में भी देखने को मिला है। क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभाकर मिश्रा ने रीजन के सभी डिपो के एआएम को आदेश दिए कि वे अपने डिपो के सभी चालकों और परिचालकों को सतर्कता और गंभीरता का पाठ पढ़ाएं कि वे बस चलाते वक्त फोन पर बात नहीं करें। परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि सारे चालकों को इस बाबत निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्हें चेताया कि बस चलाते वक्त फोन पर बात न करें वरना कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed