{"_id":"a3810975a8d205ad99cfa33e5955efe9","slug":"wheat-farmers-sought-one-hundred-per-cent-compensation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने मांगा गेहूं का शत-प्रतिशत मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने मांगा गेहूं का शत-प्रतिशत मुआवजा
Ujani
Updated Sat, 23 May 2015 07:56 PM IST
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को ब्लाक मुख्यालय पहुंच कर गेहूं का शत-प्रतिशत मुआवजा दिलाने की मांग की है। यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष सोमवीर सिंह और नगर अध्यक्ष चंद्रमोहन वर्मा के नेतृत्व में ब्लाक पहुंचे कार्यकर्ताओं ने ननाखेड़ा समेत आसपास इलाके के किसानों के हित की आवाज बुलंद की। कहा कि सर्वे के नाम ने लेखपाल ने मनमानी की है। शिकायत के बावजूद अफसर गौर नहीं कर रहे हैं। जबकि गेहूं उत्पादकों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। कार्यकर्ताओं ने लेखपाल पर भष्ट्राचार के भी आरोप लगाए। कहा कि लेखपाल ग्रामीणों से सुविधा शुल्क की मांग कर रहा है। उन्होंने लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की। ब्लाक पहुंचे कार्यकर्ताओं में दुर्वेंद्र सिंह, जयपाल सिंह, उदयवीर सिंह, धर्मपाल, प्रेमराज, रामबहादुर, नरेश और जुगेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन