फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   wheat centre

गेहूं खरीदः किसानों के पंजीकरण कम होने पर डीएम ने जताई नाराजगी

Thu, 23 Apr 2020 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
wheat centre
बदायूं। डीएम कुमार प्रशांत और एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने जिला राजस्व अधिकारी किशोर गुप्त के साथ कुंवरगांव और निगोही में चल रहे गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होेंने किसानों की पंजीकरण संख्या कम होने पर नाराजगी जाहिर की और उन्हें बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम ने कुंवरगांव में पहुंचकर सभी गेहूूं क्रय केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक कांटा, वारदाना, छलना, छाया, पानी, मास्क, सैनिटाइजर, पंजिकाओं सहित आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने सभी गेहूं क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया है कि अधिक से अधिक किसानों को पंजीकृत कर उनको टोकन जारी कर गेहूं क्रमवार तोला करें। किसानों के पंजीकरण की स्थिति बहुत कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों के पंजीकरण की संख्या बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि केंद्र प्रभारी यह ध्यान दें कि गेहूं क्रय केंद्रों पर किसान पंजीकरण की व्यवस्था अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। किसानों के गेहूं का भुगतान 1925 रुपये प्रति क्विंटल की दर से समय से उनके बैंक खाते में भेजी जाए। गेहूं क्रय केंद्र सुबह नौ से शाम छह बजे तक खरीदारी की जाए। केंद्रों पर केवल किसानों का ही गेहूं तोला जाए। डीएम ने केंद्र प्रभारियों से सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed