फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Wheat at least to get gum Two farmers died

गेहूं कम निकलने की गम में दो किसानों ने दम तोड़ा

Sat, 25 Apr 2015 08:03 PM IST
Ujani/kadarchock
Ujani/kadarchock Updated Sat, 25 Apr 2015 08:03 PM IST
विज्ञापन

गेहूं की फसल पर आपदा के बाद से सदमे के दौर से गुजर रहे दो और किसानों की मौत हो गई। मृतक गोकरन यादव कादरचौक क्षेत्र के हैं, तो दूसरे उझानी के गांव धौरेरा के जगदीश वाल्मीकि हैं। गोकरन के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन

कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव धीरीनगला निवासी गोकरन यादव (54) गुजरात में ईंट भट्ठा पर मजदूरी करते थे। दो दिन पहले वह घर लौटे थे। शुक्रवार को बेटे प्रेमचंद्र से खेत में गेहूं की फसल के बारे में पूछा फिर शाम को खेत पर चले गए। खेत में कटी पड़ी फसल को देख वह सदमे में आ गए। खेत पर ही वह गश खाकर गिर पड़े। प्रेमचंद्र ने बताया कि उसके पिता घर नहीं लौटे, तो वह खेत पर पहुंचा। गेहूं की पूलियों पर गोकरन पड़े थे। घरवाले इलाज को लेकर चले तो रास्ते में उनकी मौत हो गई। गोकरन के पास आठ बीघा कृषि योग्य भूमि है। गोकरन की मौत के बाद लेखपाल वीरपाल ने ग्रामीणों से बात कर सच्चाई का भी पता लगाया। बताया कि एसडीएम और तहसीलदार को भी अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

इधर, धौरेरा निवासी 50 वर्षीय जगदीश वाल्मीकि की गेहूं की फसल चौपट होने से सदमे में मौत हो गई। बेटे सुरेंद्र ने बताया कि छह बीघा फसल में महज पांच क्विंटल गेहूं निकला था। पिता गेहूं कम निकलने का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाए। बताते हैं कि उनके यहां बेटे की सगाई का कार्यक्रम था। सगाई की खुशियों में भी रंग में भंग पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed