फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Weather turns chiller by 5 degree

ठंड से सिकुड़े लोग, न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री पहुंचा

Fri, 12 Jan 2018 12:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बदायूं Updated Fri, 12 Jan 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
Weather turns chiller by 5 degree
- फोटो : amar ujala

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का कहर मैदानी क्षेत्र में जारी है। नए साल से मौसम में अचानक तेजी से हुए बदलाव के बाद गलन कम होने का नाम नहीं ले रही। ठंड से कांपने को लोग मजबूर हैं। सुबह होते ही सड़कें धुंध भरे कोहरे के आगोश में समा जाती हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.0 सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में सूर्य देवता के दर्शन भी हुए, लेकिन गलन से राहत नहीं मिली। सर्दी का कहर बेबस और गरीब वर्ग के लोगों पर ज्यादा पड़ रहा है। वहीं अलाव की उचित व्यवस्था नहीं होने पर जेब ढीली कर चौराहों पर लोगों को अलाव की व्यवस्था करनी पड़ रही हैं। 

विज्ञापन

गुरुवार सुबह से ही मौसम में रोजाना की तरह गलन बरकरार थी। गर्म कपड़े पहनने के बाद भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। घने कोहरे के बीच घर से बाहर निकलना लोगों के लिए मुश्किल रहा। बाइक और रिक्शा चालकों का आलम यह था कि गर्म कपड़ों के साथ हाथ में दस्ताने पहनने के बाद भी वह ठंड से ठिठुरते दिखे। चंद कदम की दूरी तय करने में बाइक सवारों के हाथ ठंड से जाम हो गए। दोपहर लगभग तीन बजे सूर्य देवता ने दर्शन दिए फिर भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। इतना जरूर था कि धूप निकलने के बाद लोग घरों की छतों और पार्कों में बैठे नजर आए। इस बीच दिन ढलते ही शाम करीब पांच बजे मौसम में तेजी से बदलाव से लोग ठंड से सिकुड़ने लगे। रात करीब आठ बजे सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। रोड पर वाहनों की रफ्तार थम गई। गरीब, बेबस लोग सड़क किनारे आग का सहारा लेते दिखाई दिए। शहरवासियों का कहना था कि इस बार तो ठंड ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए। पिछले तीन साल के मुकाबले इस बार जनवरी में ठंड ज्यादा पड़ रही है। मंगलवार के मुकाबले गुरुवार को मौसम में कुछ बदलाव रहा, लेकिन शीतलहर के कारण लोगों को राहत नहीं मिलती दिखी। दिनभर सड़कों पर अलाव जलाकर ठंड दूर करने वालों की भीड़ रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed