{"_id":"62965ef85638f52314395e48","slug":"weather-badaun-news-bly486759683","type":"story","status":"publish","title_hn":"तापमान फिर 46 डिग्री के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तापमान फिर 46 डिग्री के पार
विज्ञापन
आओ गर्मी भगाएं ः भीषण गर्मी में हर प्रसाद मंदिर के स्वीमिंग पूल में नहाते बच्चे। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। लगातार तापमान में इजाफा होने से तपिश झेल रहे लोगों को फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं है। इस पूरे सप्ताह भीषण गर्मी का सामना करना होगा। दरअसल, जनपद में फिलहाल बारिश की उम्मीद खत्म हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक यह पूरा सप्ताह गर्मी और उमस से भरा रहेगा। इस बीच मंगलवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। बुधवार को भी तापमान में इजाफा होगा।
पिछले सप्ताह से ही तापमान में इजाफा हो रहा है। सोमवार को सप्ताह के पहले दिन अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री तक पहुंच गया था। इस दौरान न्यूनतम तापमान 32.7 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को तापमान में फिर इजाफा हुआ। कुछ समय के लिए आंशिक रूप से बादल छाए जरूर, इसके बाद भी मंगलवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री के पार रहा। न्यूनतम तापमान भी 32.8 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने इस सप्ताह बूंदाबांदी और बारिश की उम्मीद जताई थी, लेकिन मौसम के बदले मिजाज ने अनुमानों को ध्वस्त कर दिया है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम ने बताया कि आने वाले पांच जून तक तापमान में खास कमी आने का अनुमान कम ही है। इस दौरान वातावरण में आर्द्रता बढ़ने से उमस भी लोगों को झेलनी होगी। मानसून आने तक लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ेगी। अब मौसम में बदलाव आने की उम्मीद एक सप्ताह के बाद ही है।
विज्ञापन
-
शुक्रवार को बादल छाने का अनुमान
इस सप्ताह शुक्रवार को दिन में बादल छाने का अनुमान है। हालांकि, इस दौरान अधिकतम तापमान में विशेष कमी नहीं आएगी। शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 46-47 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में मानसून आने में अभी समय लग सकता है।
---------
आने वाले दिनों में संभावित तापमान
-
बुधवार- अधिकतम- 46.2 न्यूनतम- 34.0
बृहस्पतिवार- अधिकतम- 47.1 न्यूनतम- 34.0
शुक्रवार- अधिकतम- 46.6 न्यूनतम- 33.2
शनिवार- अधिकतम- 45.6 न्यूनतम- 33.6
रविवार- अधिकतम- 45.6 न्यूनतम- 33.7