{"_id":"6272d18d86bdb725bb473d41","slug":"weather-badaun-news-bly4837301146","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज आंधी में पेड़ व दीवार गिरीं, दो बच्चों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज आंधी में पेड़ व दीवार गिरीं, दो बच्चों की मौत
विज्ञापन
पेड गिरने से क्षतिग्रस्त हुई लाइन। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बुधवार शाम आई तेज आंधी में काफी नुकसान हो गया। कई पेड़ टूटकर गिर गए तो एक दीवार गिरने से चार लोग दब गए। इसमें एक बालक की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। इसके अलावा एक पेड़ की डाल टूटने से उससे दबकर एक बच्चे की जान चली गई और उसकी ताई घायल हो गईं। परिवारवालों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
अलापुर। थाना क्षेत्र के गांव अट्ठर्रा कुनिया में पेड़ की डाल टूटकर गिरने से दस वर्षीय पंकज की मौत हो गई। परिवार वालों के मुताबिक बुधवार शाम तेज आंधी आई थी। इससे उनके परिवार के कई बच्चे, पंकज और उसकी ताई नन्हीं देवी तालाब किनारे आम के पेड़ के नीचे से आम बीनने गए थे। सभी लोग हवा में टूटकर गिर रहे आम बीन रहे थे। इसी दौरान पेड़ की एक मोटी डाल टूटकर गिर गई, इसके नीचे पंकज और उसकी ताई दब गईं। जबकि अन्य बच्चे बाल-बाल बच गए। इसकी सूचना पर उनके परिवार वाले और गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने बमुश्किल दोनों लोगों को पेड़ के नीचे से निकाला। तब तक पंकज की मौत हो चुकी थी। नन्ही देवी के हाथ में फ्रैक्चर आया है।
ककराला। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव कुतरई में बुधवार शाम तेज आंधी में दीवार गिर गई। बताते हैं कि आंधी आने के दौरान कई लोग दीवार किनारे बैठे थे। आंधी का झोंका आने से दीवार भरभराकर गिर गई। उसके नीचे आठ वर्षीय अयान पुत्र यूसुफ, दीपक, सुभाष और एक महिला दब गई। यह देखकर गांव के तमाम लोग दौड़ पड़े। उन्होंने तुरंत दीवार का मलबा हटाना शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद सभी लोगों को मलबे से निकाला गया। परिवारवाले उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने अयान को मृत घोषित कर दिया।