{"_id":"5e1b30ef8ebc3e881e6a5639","slug":"weather-badaun-news-bly3917049196","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह से कोहरा, दोपहर में धूप लेकिन शीतलहर भी रही खूब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह से कोहरा, दोपहर में धूप लेकिन शीतलहर भी रही खूब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शीतलहर और कड़ाके की ठंड से लोग परेशान हो गए हैं। ऐसे में लोग ठीक से अपना काम तक नहीं कर पा रहे हैं। इस ठंड में लोग अपने घर में कैद रहने को मजबूर हैं। वहीं सूरज की चमक भी इतना असर नहीं दिखा रही है कि लोगों को कुछ राहत मिलती। दोपहर में धूप निकली भी थी लेकिन शीतलहर के आगे चमक नहीं दिखा सकी।
रविवार का दिन कोहरे से शुरू हुआ और दोपहर तक आसमान में ऐसे ही कोहरा छाया रहा। वैसे इसकी शुरूआत रात दस बजे से ही हो गई थी। रातभर कोहरा आसमान में धुंध की तरह छाया रहा। सुबह तक कोहरा और शीतलहर ने जनमानस को सिकुड़ने के लिए मजबूर कर दिया। दोपहर होने के बावजूद लोगों को कोई राहत नहीं मिली। फिर करीब एक बजे कहीं धूप निकली लेकिन उसके असर में इतनी तेजी नहीं रही कि शीतलहर कम हो सके। दोपहर में भी लोग गर्म कपड़ों में सिकुड़े-सिकुड़े दिखे। लोग अपने आप ऊपर से नीचे तक गर्म कपड़ों में ढके नजर आए।
इधर, कड़ाके की ठंड और कोहरे से वाहनों की रफ्तार कम दिखी। सुबह से लेकर दोपहर तक वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे। सड़कों पर वाहनों की संख्या भी कम रही। वहीं बाजार में रौनक नहीं रही। शाम ढलते ही मौसम और ज्यादा ठंडा हो गया। लोग समय से पहले ही घरों में कैद हो गए।
विज्ञापन
आगे दो दिन भी शीत लहर चलने की उम्मीद
रविवार का दिन लोगों के लिए काफी ठंडा रहा। अनुमान है कि अगले दो दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है। इससे ठंड में और तेजी आ सकती है। साथ ही शीतलहर भी चलती रहेगी। ऐसे में लोगों को राहत मिलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।