{"_id":"619aa06bb007f537b362eefc","slug":"wather-badaun-news-bly4668842127","type":"story","status":"publish","title_hn":"तापमान में गिरावट के साथ गर्म कपड़ों की बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तापमान में गिरावट के साथ गर्म कपड़ों की बिक्री
विज्ञापन
संडे बाजार में गर्म कपड़ों की खरीद करते लोग। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। तापमान में गिरावट आने के साथ ही गर्म कपड़ों के बाजार भी सज गए हैं। रविवार को गांधी ग्राउंड के पास लगे संडे बाजार में खरीदारों की काफी भीड़ रही। महिलाओं ने ज्यादा खरीदारी की। दरअसल, अगले एक सप्ताह शीतलहर का प्रकोप शुरू होने का अनुमान है।
शनिवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे थे। बादलों और धुंध के कारण दिन भर सूरज के दर्शन नहीं हुए। शनिवार को दिन में और शाम के वक्त कुछ बूंदाबांदी के बाद रविवार को मौसम ज्यादातर साफ रहा। हालांकि, सुबह के वक्त सर्द हवाएं चलीं। रविवार को धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान में मामूली इजाफा लेकिन न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज किया गया था। रविवार को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम के जानकारों की मानें तो अब अगले तीन से चार दिन तक मौसम इसी तरह का बना रहेगा। हालांकि, इस दौरान वायु मंडल में उत्सर्जित गैसों के साथ धूल और धुआं की मात्रा बढ़ने के कारण धुंध छा सकती है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. आलोक सागर गौतम ने बताया कि पांच-छह दिन बाद तापमान में तेजी से कमी आएगी।