{"_id":"5d3ef0a38ebc3e6d1971b57d","slug":"water-pouch-seal-badaun-news-bly370435521","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लाइसेंस चल रही पानी पाउच निर्माण इकाई को किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना लाइसेंस चल रही पानी पाउच निर्माण इकाई को किया सील
विज्ञापन
बदायूं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन टीम की ओर शहर में छापा मारा। इस दौरान टीम मोहल्ला बजरंगनगर पहुंची, जहां पर अवैध रूप से पानी के पाउच निर्माण की इकाई चलती हुई मिली। यहां से नमूना लेने के बाद में टीम ने उसे सील कर दिया। कुछ दिन पहले भी एक ऐसा ही प्लांट चलते हुए टीम ने पकड़कर सील किया था।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त के निर्देश पर सोमवार को स्थानीय टीम ने अभिहित अधिकारी चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व मेें छापा मारा। टीम को मोहल्ला बजरगंजनगर में अवैध रूप से पानी के पाउच निर्माण इकाई चलने की सूचना मिली थी। इस पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धनंजय कुमार शुक्ला टीम के साथ वहां पर पहुंचे, तो वहां पर मशीन को चलता हुआ पाया। उन्होंने इससे संबंधित अभिलेखों को मांगा, लेकिन संबंधित व्यक्ति नहीं दिखाया पाया। इसके बाद में टीम में वहां से सैंपल लिया और अवैध रूप से चल रही पानी के पाउच निर्माण इकाई को सील कर दिया। बता दें कि कुछ दिन पहले भी टीम ने जवाहरपुरी में भी इस प्रकार की पाउच निर्माण इकाई को पकड़कर सील किया था। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंद्र विजय सिंह, राजीव कुमार, देवकांत, भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे। अभिहित अधिकारी ने बताया कि ये अभियान लगातार चलता रहेगा।