फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Water discharge can grow from Naraura barrage on Tuesday.

मंगलवार को नरौरा बैराज से बढ़ सकता है वाटर डिस्चार्ज   

Mon, 17 Jul 2017 11:26 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Mon, 17 Jul 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
 Water discharge can grow from Naraura barrage on Tuesday.
Water discharge can grow from Naraura barrage on Tuesday. - फोटो : Water discharge can grow from Naraura barrage on Tuesday.
पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश के चलते गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। हालांकि, पिछले दो दिनों से नरौरा बैराज से गंगा में वाटर डिस्चार्ज काफी कम हुआ है। शनिवार को गंगा में 105345 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। इसके बाद से गंगा में उफान है। नरौरा बैराज के रिकार्ड के मुताबिक छह दिन में बैराज से गंगा में 359039 क्यूसेक पानी छोड़ा जा चुका है। इधर, नरौरा से वाटर डिस्चार्ज कम होने के साथ ही गंगा ने कटान तेज कर दिया है। मंगलवार को डिस्चार्ज बढ़ सकता है।       
विज्ञापन

जिले में गंगा और रामगंगा में बाढ़ आने की वजह से 250 से ज्यादा गांव प्रभावित होते हैं। गंगा सहसवान, सदर तहसील और दातागंज के गांवों को प्रभावित करती हैं। वहीं राम गंगा सबसे ज्यादा दातागंज तहसील के गांवों में कहर बरपाती हैं। इस साल भी बाढ़ का सीजन शुरू हो चुका है। दोनों नदियां उफान पर हैं। गंगा उसहैत में जमीदाराना और सहसवान में नगला अजमेरी बांध पर कटान कर रही हैं। हालांकि, बाढ़ खंड के मुताबिक स्थिति अभी नियंत्रिण में है। गंगा का जलस्तर मीटर गेज पर 163.50 के ऊपर पहुंचने के बाद खतरा पैदा होता है। फिलहाल गंगा का मीटर गेज 162.30 के आसपास बना हुआ है। बाढ़ खंड ने संवेदनशील बांधों पर मरम्मत का काम पहले ही शुरू करा दिया है। इधर, नरौरा बैराज के अधिकारियों के मुताबिक हरिद्वार से सोमवार को गंगा में दो लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह पानी 96 घंटे में नरौरा तक पहुंच जाएगा। इसके बाद नरौरा बैराज से गंगा में वाटर डिस्चार्ज बढ़ जाएगा। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार वर्मा के मुताबिक फिलहाल खतरे जैसी कोई स्थिति नहीं है।      
विज्ञापन

छह दिन में वाटर डिस्चार्ज की स्थित      
12 जुलाई- 23000      
13 जुलाई- 59915      
14 जुलाई- 95405      
15 जुलाई- 105345      
16 जुलाई- 44717      
17 जुलाई- 30657      
(क्यूसेक में)
उसहैत में पथरामई तक पहुुंचा पानी      
उसहैत। गंगा में उफान के बाद भी बाढ़ खंड लापरवाह है। गंगा ने उसहैत में भुंडी और पथरामई के पास बांध पर कटान शुरू कर दिया है। गंगा का पानी पथरामई गांव तक पहुंच गया है। यहां गंगा जमीदाराना बांध के पास से होकर बह रही हैं। बांध पर कटान होने से क्षेत्र के गांव भकरी, भकरौली, कोनका नगला, धोबी नगला, नगला बछेली, बहेटी, अहमद नगला, रायपुर, कदम नगला और पंखिया नगला गांवों के लिए खतरा पैदा हो गया है। करीब चार साल पहले भी गंगा ने इन गांवों में तबाही मचाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed