{"_id":"69dae57085e2cee35d5aa6e96faaa332","slug":"vrindavan-people-food-pwayjning-the-condition-deteriorates-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन गए लोगों की फूड प्वायजनिंग से हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन गए लोगों की फूड प्वायजनिंग से हालत बिगड़ी
बदायूं
Updated Thu, 27 Aug 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा) दर्शन करने गए गांव प्रसिद्धपुर के दो दर्जन से अधिक लोगों की फूड प्वायजनिंग से हालत बिगड़ गई। एक व्यक्ति की मौत भी हो गई। कई लोग गांव लौट आए हैं, तो कुछ वहीं पर इलाज करा रहे हैं। गांव में मातम छाया हुआ है।
दो दिन पहले गांव प्रसिद्धपुर के दर्जनों लोग वृंदावन को बांके बिहारी के दर्शन करने गए थे। बताते हैं वहीं पर उन्होंने एक साथ भोजन किया। फूड प्वायजनिंग होने से हरनाम मौर्य, नत्थूलाल माली, नरवीर सिंह, ओमकार सिंह, विपिन कुमार, मेवाराम शर्मा, मुकेश शर्मा, रमेश पाठक, नत्थूलाल शर्मा, रामकिशोर सक्सेना, अरविंद सक्सेना, शिवम् सक्सेना, प्रेमपाल चौहान, राजपाल चौहान, मिश्रीलाल मौर्य, चिम्मन मौर्य आदि बीमार हो गए। सभी की हालत खराब हो जाने के बाद उन्हें वहीं के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान चिम्मन मौर्य पुत्र जवाहर की मौत हो गई। उसकी वहीं पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। एक व्यक्ति की मौत हो जाने और दो दर्जन से अधिक लोगों के फूड प्वायजनिंग से हालत बिगड़ जाने की खबर जैसे ही गांव पहुंची तैसे ही पूरे कोहराम मच गया। गांव के तमाम लोग बीमार लोगों का हालचाल जानने को जुट गए।
बताते हैं कि कुछ लोग गांव आ गए हैं। तो कई लोग वृंदावन ही रुके हुए हैं, वो वहीं पर इलाज करा रहे हैं। आसपास गांवों के भी तमाम लोग बीमार लोगों का हालचाल जानने को गांव आ रहे हैं।