फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   virodh pradshan

यूरिया न मिलने से गुस्साए किसानों ने जाम लगाया

Sat, 24 Jan 2015 07:59 PM IST
ujani
ujani Updated Sat, 24 Jan 2015 07:59 PM IST
विज्ञापन
virodh pradshan
मंडी समिति परिसर स्थित इफको के खाद वितरण केंद्र पर तड़के  से जुटे किसानों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा जब उन्हें यूरिया का स्टॉक खत्म होने की जानकारी दी गई। नाराज महिलाओं ने केंद्र प्रभारी को खोरी-खोटी सुना दी। इसके बाद नारेबाजी करते हुए किसान मंडी गेट पर पहुंचे और बरेली-मथुरा हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने पर किसान हाईवे से हट गए लेकिन मंडी परिसर में अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

मंडी परिसर स्थित इफको खाद वितरण केंद्र पर शनिवार तड़के से ही आसपास इलाके के किसानों के साथ महिलाओं की भीड़ जुट गई। केंद्र प्रभारी जितेंद्र सिंह ने किसानों को बताया कि यूरिया का स्टॉक नहीं है। यह सुनते ही लाइन में लगीं महिलाओं ने केंद्र प्रभारी को खोरी खोटी सुनानी शुरू कर दी।
विज्ञापन

महिलाएं धरना पर बैठ गईं तो पुरुष नारेबाजी करते हुए मंडी गेट पर पहुंच गए। उन्होंने हाईवे पर साइकिलें खड़ी करके जाम लगा दिया और अफसरों के खिलाफ नारेबाजी। जाम स्थल से निकलने की कोशिश में बरेली डिपो की बस चालक से प्रदर्शनकारियों की नोकझोंक भी हुई। सूचना के बाद दरोगा सीएल यादव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों के समझाने पर भीड़ हाइवे पर से हट गई। प्रदर्शनकारियों की मौजूदगी में ही पुलिस ने केंद्र प्रभारी से बात की। पुलिस ने अगले दिन यूरिया आ जाने की बात कहकर किसानों को शांत कराया। प्रदर्शन करने वालों में दुर्वेश पाल, राजपाल, नंदकिशोर, भूरे, किशनपाल, सर्वेंद्र, नवल किशोर, सतीश चंद्र, विजय, आदर्श आदि शामिल थे।

चार दिन में मिली 80 टन यूरिया
उझानी। मंडी परिसर स्थित इफको केंद्र पर गत दिवस तक यूरिया का वितरण किया गया लेकिन किसानों को जरूरत के हिसाब से खाद नहीं मिल पाया। जिसे चार-पांच कट्टों की आवश्यकता है, उसे महज एक-दो कट्टे ही मिल पाए। चार दिन के अंदर स्थानीय केंद्र पर 80 टन यूरिया अनलोड हुई है। इसके विपरीत डिमांड डेढ़ सौ टन यूरिया की भेजी गई थी।


इफको के अफसरों से यूरिया भेजने को लेकर बात हुई है। सुबह में 30 टन यूरिया मिलने की उम्मीद है। बाद में एक और खेप जल्द अनलोड होगी। इसके बाद किल्लत खत्म हो जाएगी।
- जितेंद्र सिंह, केंद्र प्रभारी, उझानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed