फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   viral video

गेहूं क्रय केंद्र पर परिवहन ठेकेदार कर रहा था अवैध वसूली

Fri, 24 Apr 2020 10:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
viral video
दातागंज (बदायूं)। गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों से अवैध वसूली की जा रही है। दातागंज ब्लॉक क्षेत्र के सेहा गांव स्थित क्रय केंद्र पर परिवहन ठेकेदार किसानों से प्रति क्विंटल 75 रुपये के हिसाब से अवैध वसूली कर रहा था। ठेकेदार के अवैध वसूली करने का वीडियो डीएम के पास पहुंचा तो जांच बैठा दी गई। सूत्रों के मुताबिक एसडीएम की जांच में अवैध वसूली की पुष्टि भी हुई है। इससे आरोपी ठेकेदार पर कार्रवाई होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

विपणन शाखा केंद्र सेहा पर किसानों को जमकर लूट जा रहा है। वहां एक तो किसानों को गेहूं उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। दूसरे परिवहन ठेकेदार किसानों से 75 रुपये प्रति क्विंटल नकद रुपये वसूलता है या फिर उतनी ही कीमत के गेहूं लेता है। बताते हैं कि केंद्र से प्रभारी तो नदारद रहते हैं उनकी जगह परिवहन ठेकेदार ही किसानों से बात करता है। कुछ दिन पहले एक किसान ने ठेकेदार के अवैध वसूली वीडियो बना लिया। इसमें ठेकेदार किसानों को गेहूं के 1925 मूल्य में 75 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से वसूलने की बात कर रहा था। इस वीडियो को डीएम कुमार प्रशांत के पास भेज दी गई। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम कुंवरबहादुर सिंह को जांच सौंप दी। एसडीएम ने क्रय केंद्र जाकर मामले की तहकीकात की तो पता चला परिवहन ठेकेदार सीधे साधे किसानों को झांसे में लेकर उनसे अवैध वसूली कर रहा था। एसडीएम ने शाखा इंचार्ज प्रवेश समेत अन्य लोगों के बयान लिए हैं। इसकी रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेज दी है। बताया जा रहा है कि परिवहन ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

गेहूं क्रय केंद्र पर किसी किसान ने एक वीडियो बनाई थी, जिसमें परिवहन ठेकेदार उनसे 75 रुपये प्रति क्विंटल लेने की बात कर रहा है। इसकी जांच रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेज दी है। उनके आदेश पर अगली कार्रवाई की जाएगी। - कुंवर बहादुर सिंह, एसडीएम दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed