फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Villages yoga The teams formed

गांवों में योगाभ्यास को टीमें गठित

Fri, 19 Jun 2015 08:09 PM IST
badaun
badaun Updated Fri, 19 Jun 2015 08:09 PM IST
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की व्यापकता के लिए द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के शिक्षक योग प्रशिक्षक बनकर आसपास के गांव में ग्रामीणों का योग की महत्ता बताएंगे और 21 जून को आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के महत्व को बताएंगे। सरल सहज योग का अभ्यास भी कराएंगे। इसके लिए कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रविशरण सिंह चौहान के निर्देश पर आचार्यों को प्रशिक्षण के लिए तैयार किया गया। कॉलेज के करीब 24 शिक्षक योग के लिए आसपास के गांवों में पहुंचेंगे। इनकों गांव आवंटित कर दिए गए हैं। शिवदेवी सरस्वती शिशु मंदिर के के प्रधानाचार्य सनकुमार शर्मा के बताया है कि सरस्वती शिशु मंदिर एवं सरस्वती विद्या मंदिर के पुरातन छात्रों का योग शिविर 21 जून को सुबह 6.30 बजे विद्यालय प्रांगण में होगा। इसमें विद्यार्थी, इंजीनियर, डॉक्टर, अधिकारी, अधिवक्ता और समाज सेवी आदि पुरातन छात्र भाग लेंगे। पुरातन छात्र प्रमुख नरेश पाल सिंह सोलंकी को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed